फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Announced a contribution of five lakh for the community building

Kangra News: सामुदायिक भवन के लिए की पांच लाख देने की घोषणा

Thu, 22 Oct 2026 04:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 22 Oct 2026 04:15 AM IST
विज्ञापन
Announced a contribution of five lakh for the community building
झंुग्गा देवी में मंत्री यादविंद्र गोमा को सम्मानित करते रामलीला कमेटी के सदस्य। संवाद
लंबागांव (कांगड़ा)। झुंग्गा देवी में दस दिवसीय रामलीला मंचन का समापन रावण वध और भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ हुआ। समापन समारोह में प्रदेश के आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने झुंग्गा देवी में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये और रामलीला कमेटी को म्यूजिकल सिस्टम खरीदने के लिए अपनी ओर से 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

रामलीला के अंतिम दिन कलाकारों ने प्रभु श्रीराम और रावण के भीषण युद्ध का सजीव मंचन किया। भगवान श्रीराम की ओर से रावण का वध करते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद श्रीराम के अयोध्या लौटने और राजतिलक के भव्य दृश्य के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर सोल बनेहड़ पंचायत प्रधान राधा कुमारी, उपप्रधान रविकांत शर्मा, पूर्व उपप्रधान संजय चौधरी, जयसिंहपुर कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत डढवाल, जिला कांगड़ा कांग्रेस महासचिव प्रवीण राणा, लंबागांव पंचायत समिति उपाध्यक्ष हेमराज शर्मा, समिति सदस्य जोगिंदर राणा, रामलीला कमेटी अध्यक्ष लक्की जड़वाल, गंदड़ पंचायत प्रधान जन्म चंद कटोच और सुरेंद्र पलाहनिया सहित कई गण्यमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

झंुग्गा देवी में मंत्री यादविंद्र गोमा को सम्मानित करते रामलीला कमेटी के सदस्य। संवाद

झंुग्गा देवी में मंत्री यादविंद्र गोमा को सम्मानित करते रामलीला कमेटी के सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed