फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A modern library will be built in Ghurkadi Panchayat with five lakh rupees

Kangra News: घुरकड़ी पंचायत में पांच लाख से बनेगी आधुनिक लाइब्रेरी

Tue, 24 Jun 2025 01:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
A modern library will be built in Ghurkadi Panchayat with five lakh rupees
मटाैर में बनाई जा रही आधुनिक लाइब्रेरी का अंदर का भाग। स्त्राेत- संवाद।
कांगड़ा। विकास खंड कांगड़ा की पंचायत घुरकड़ी की ओर से लगभग पांच लाख रुपये की लागत से एक आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है। इसका मटाैर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्राें के बच्चाें काे लाभ हाेगा। पंचायत का लाइब्रेरी बनाने का उद्देश्य बच्चाें के भविष्य काे उज्ज्वल बनाना है। लाइब्रेरी में बच्चाें काे कई आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी, जिससे बच्चाें काे उच्च शिक्षा के लिए एक माहाैल मिलेगा। लाइब्रेरी में लगभग 50 बच्चाें के बैठने की क्षमता होगा और इसमें दाे शिफ्टें रखी जाएंगी।
विज्ञापन


पंचायत स्तर पर हिमाचल प्रदेश की यह पहली लाइब्रेरी है, जो घुरकड़ी पंचायत में बनाई जा रही है। इसमें एक साथ 50 बच्चों को पढ़ने की सुविधा होगी। इसमें बच्चाें काे बैठने के लिए अलग-अलग कैबिन बनाए जा रहे हैं, ताकि बच्चे आराम से पढ़ाई कर सकें। लाइब्रेरी को इसी माह शुरू कर दिया जाएगा। इसके निर्माण के लिए एसडीपी योजना से डेढ़ लाख रुपये मिले हैं, बाकी धनराशि पंचायत अपने स्तर पर खर्च कर रही है। उधर, पंचायत के प्रधान अनिल दमीर का कहना है कि भविष्य में भी जनहित की योजनाओं को जारी रखा जाएगा। लाइब्रेरी में कम लागत पर किताबें, इंटरनेट और अन्य सामग्री प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed