{"_id":"6aef4365b8cec9a0a70b79eb","slug":"a-legal-awareness-campaign-will-run-for-a-week-starting-tomorrow-kangra-news-c-95-1-kng1004-265266-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कल से सप्ताहभर के लिए चलेगा विधिक जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कल से सप्ताहभर के लिए चलेगा विधिक जागरूकता अभियान
Sat, 07 Nov 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 07 Nov 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में जिले में नौ नवंबर से सप्ताह व्यापी विधिक जागरूकता अभियान शुरू होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित इस अभियान के तहत जिला और उपमंडल स्तर पर जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, निशुल्क विधिक सहायता और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आर मिहुल शर्मा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों तक न्यायिक एवं विधिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।
इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, सप्ताह भर विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर, जनसंवाद और अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को उनके सांविधानिक एवं कानूनी अधिकारों के बारे में सूचित किया जाएगा, साथ ही निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया और राष्ट्रीय व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आर्थिक या किसी अन्य कारण से कोई भी व्यक्ति न्याय पाने के अधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए। पात्र व्यक्ति प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही निशुल्क विधिक सहायता और अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।