फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A grand Nagar Kirtan was organised in Dharamshala on the occasion of Guru Nanak Jayanti.

Kangra News: गुरु नानक जयंती पर धर्मशाला में निकाला भव्य नगर कीर्तन

Wed, 05 Nov 2025 08:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 05 Nov 2025 08:26 AM IST
विज्ञापन
A grand Nagar Kirtan was organised in Dharamshala on the occasion of Guru Nanak Jayanti.
धर्मशाला में गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर नगर कीर्तन के दौरान पंज प्यारे। -संवाद
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में गुरु नानक देव जयंती की पूर्व संध्या पर मंगलवार को भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। फूलों से सजी पालकी, पंजाब से आए जत्थे, बैंड और बड़ी संख्या में संगत इस शोभायात्रा में शामिल हुए। नगर कीर्तन गुरुद्वारा रोड से शुरू होकर डिपू बाजार, कचहरी रोड से होते हुए कोतवाली बाजार तक पहुंचा। इसी मार्ग से गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान व्यापारिक संगठनों व सामाजिक संस्थाओं ने फूल बरसाकर संगत का स्वागत किया और जगह-जगह मिठाइयां वितरित की गईं। पंजाब से आए गतका दल ने तलवारबाजी, लठ्ठबाजी समेत आंखों पर पट्टी बांधकर युवाओं के सिर पर रखे मटकों को फोड़ने जैसे अद्भुत करतबों से संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को गुरु नानक देव जयंती पर सुबह 10 बजे से रागी जत्थों द्वारा शब्द कीर्तन किया जाएगा। इसके बाद गुरुद्वारे में विशाल लंगर का आयोजन होगा। कोतवाली बाजार गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष अमर पाल सिंह ने बताया कि बुधवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक पाठ होगा, जबकि साढ़े 12 बजे से संगत के लिए लंगर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन गुरु नानक देव जी के विचारों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed