{"_id":"6a188da3940ef9ca33052b07","slug":"a-glimpse-of-tibetan-culture-seen-in-the-police-grounds-kangra-news-c-95-1-kng1046-236716-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पुलिस मैदान में दिखी तिब्बती संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पुलिस मैदान में दिखी तिब्बती संस्कृति की झलक
विज्ञापन
धर्मशाला के पुलिस मैदान में सीटीए के तिब्बती सांस्कृतिक उत्सव में तिब्बती डांस की प्रस्तुति देत
पुलिस मैदान धर्मशाला में तिब्बती सांस्कृतिक उत्सव का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। तिब्बत की पारंपरिक कला एवं संस्कृति के परिचायक तीन दिवसीय कार्यक्रम तिब्बती सांस्कृतिक उत्सव का वीरवार को आगाज हुआ। पुलिस मैदान धर्मशाला में पहली बार आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम के पहले दिन तिब्बतियन इंस्टीट्यूट ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स (टिपा) और टीसीबी स्कूल के विद्यार्थियों ने पारंपरिक तिब्बती नृत्य से संस्कृति की झलक दिखाई।
इस दौरान तिब्बती पारंपरिक व्यंजन, हस्तकला और किताबों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य भारत-तिब्बत की मैत्री के साथ तिब्बती संस्कृति के बारे में परिचित करवाना है।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि यहां भारत और तिब्बती संस्कृति का संगम है। ऐसे आयोजनों से केवल स्थानीय ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों को तिब्बती संस्कृति से परिचित होने का मौका मिलेगा।