फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A bull attacked a businessman, leaving him seriously injured.

Kangra News: सांड ने कारोबारी पर हमला कर किया गंभीर घायल

Fri, 04 Sep 2026 05:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 04 Sep 2026 05:07 AM IST
विज्ञापन
A bull attacked a businessman, leaving him seriously injured.
लंबागांव (कांगड़ा)। लाहट पंचायत के शिवनगर में बुधवार शाम एक लावारिस सांड ने हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले कारोबारी लाहट गांव निवासी कुलवीर कटोच पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद से क्षेत्र के निवासियों में प्रशासन के विरुद्ध रोष है।
विज्ञापन

कुलवीर कटोच बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे रोज की तरह हार्डवेयर की दुकान बंद कर पास ही खड़ी गाड़ी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। सांड ने उन्हें पटक-पटककर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद एक साहसी युवक ने किसी तरह सांड को वहां से खदेड़ा जिससे कुलवीर की जान बच सकी। घायल कारोबारी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सांड को तत्काल पकड़कर किसी गोसदन या सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते आक्रामक पशुओं पर अंकुश नहीं लगाया गया तो भविष्य में किसी की जान भी जा सकती है। क्षेत्र में लावारिस घूम रहे अन्य पशुओं के स्थायी समाधान की भी मांग उठाई गई है।

---------
पहले भी कई लोगों को कर चुका है लहूलुहान
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सांड शिवनगर क्षेत्र में लंबे समय से आतंक का पर्याय बना हुआ है। इससे पहले भी कई राहगीरों व स्थानीय लोगों को घायल कर चुका है। बार-बार शिकायतों के बावजूद इसे पकड़ने के लिए अभी तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed