{"_id":"19-66700","slug":"Kangra-66700-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने में विटामिन सी बचाएगी कुपोषण से : डा. राव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाने में विटामिन सी बचाएगी कुपोषण से : डा. राव
Kangra
Updated Mon, 15 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा। कांगड़ा में आयोजित एक्सपो की प्रदर्शनी में नेशनल न्यूट्रीशियन इंस्टीट्यूट हैदराबाद से आए वैज्ञानिक डा. रघुनाथ राव ने देश के साथ-साथ हिमाचल में कुपोषण के शिकार बच्चों के लिए चिंता जताई है। डा. राव ने बताया कि स्कूलों में पोषण से संबंधित ज्यादा से ज्यादा जानकारियां देने से एनीमिया के प्रति बच्चों को जागरूक करने की आवश्यकता है। अमर उजाला से बातचीत में डा. राव ने कहा कि अपर्याप्त और असंतुलित भोजन ही अधिकांश बीमारियों का मुख्य कारण है। बच्चों को कुपोषण से बचने के लिए हफ्ते में चार बार हरी सब्जी जरूर खिलानी चाहिए। बच्चों की माताओं को हरी सब्जी बनाने के बाद इसे थोड़ी ठंडी कर सब्जी में नींबू का रस डालना चाहिए। नींबू में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है। सब्जी में विटामिन सी डालने से यह आयरन को एब्जॉर्ब कर लेता है और इससे खून बढ़ता है। डा. राव कहते हैं कि यदि ऐसा संभव नहीं है तो बच्चों को खाना खिलाने के बाद हमेशा संतरे का जूस देना चाहिए। संतरा रोज न खरीदने में असमर्थ लोगों को रोजाना खाना खिलाने के बाद बच्चों को आंवला देना चाहिए। इससे बच्चे कुपोषण के शिकार नहीं होंगे। इसके साथ ही नमक हमेशा आयोडायज्ड खरीदना चाहिए। नमक के पैकेट पर हंसते हुए सूरज का मार्क देखकर ही उसे खरीदें।
विज्ञापन