{"_id":"19-66695","slug":"Kangra-66695-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारनू में कारों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारनू में कारों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
Kangra
Updated Mon, 15 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर (कांगड़ा)। थाना शाहपुर के तहत सारनू में दो कारों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो कारों में सारनू के पास टक्कर हो गई। इससे दोनों वाहनों में सवार लोग घायल हो गए। घायलाें को तुरंत शाहपुर अस्पताल लाया गया, जहां पर प्रेम सिंह निवासी पठानकोट को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल महिला रेणु निवासी पठानकोट और हजारा सिंह निवासी अमृतसर को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। थाना प्रभारी शाहपुर प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन