फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बस अड्डे के लिए डाल दिया 5 किमी का चक्कर

बस अड्डे के लिए डाल दिया 5 किमी का चक्कर

Fri, 31 Oct 2014 05:33 AM IST
Kangra
Kangra Updated Fri, 31 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए बनाया गया प्रशासन का ट्रैफिक रोड मैप लागू होने से पहले ही सवालों के घेरे में है। एसडीएम भूपेंद्र अत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि शहर में बसों और बड़े वाहनों का प्रवेश दिन के समय रोका जाए। यानी सुबह 8 से शाम 8 बजे तक पालमपुर अस्पताल रोड वाले बाजार में बसों या ट्रकों के लिए नो एंट्री रहेगी। हालांकि ये प्लान तभी लागू होगा, जब डीसी कांगड़ा इसकी अधिसूचना जारी करेंगे। लेकिन, इस प्लान पर दो बड़े सवाल उठ रहे हैं। पहला ये कि धर्मशाला से पालमपुर वाया नगरी आने वाली बसों को पालमपुर बस अड्डा आने के लिए 5-6 किलोमीटर का चक्कर काटना होगा। पालमपुर अस्पताल के लिए नगरी और बैजनाथ से आने वाले लोगों को या तो पुराने या नए बस अड्डे से पैदल आना होगा। स्कूली बच्चों को भी दिक्कत होगी। प्रशासन की कोशिश है कि संकरे बाजार में बसों या ट्रकों के माध्यम से लगने वाले जाम से निजात दिलाई जाए। इस कारण बैठक में सहमति बनाने की कोशिश भी एसडीएम की ओर से हुई, लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का और कोई माध्यम न होने के कारण अब इस नो एंट्री पर सवाल उठ रहे हैं। खासकर नगर परिषद के अध्यक्ष और व्यापार मंडल भी इससे सहमत नहीं हैं।
विज्ञापन

इनसेट
सुबह आठ से शाम आठ बजे तक ये होगा ट्रैफिक प्लान
1. धर्मशाला से आने वाली बसों एवं भारी वाहनों के लिए सुभाष चौक से पुराना बस अड्डा, कृषि विवि, राजपुर-पालमपुर।
2. बैजनाथ से आने वाली बसों एवं भारी वाहनों के लिए- कृषि विवि चढियार चौक से राजपुर-कालू दी हट्टी-पालमपुर।
3. सुजानपुर-कांगड़ा-पठानकोट-पंचरुखी आदि से आने वाली बसों एवं बड़े वाहनों के लिए वर्तमान रूट ही रहेगा।
4. बस स्टैंड के बाहर कहीं भी बसें खड़ी नहीं हो पाएंगी। सुभाष चौक के बजाय पुराने अड्डे पर ही उतर पाएंगी सवारियां।


नए रोड मैप से परेशान होंगे लोग : बलवंत ठाकुर
पालमपुर नगर परिषद के अध्यक्ष बलवंत ठाकुर का कहना है कि पालमपुर शहर में यातायात को लेकर बने रोड मैप को लेकर लोगों में नाराजगी है। इसके लागू होने के बाद लोगों को कई किलोमीटर दूर पैदल चलकर आना पड़ेगा और उनका समय भी अधिक लगेगा। खास कर स्कूल बच्चों को परेशानी होगी। ऐसा करने से पहले लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए छोटी बसों आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। खासकर अस्पताल आने वाले मरीजों को पैदल पहुंचने में मुश्किल होगी।
विज्ञापन


कारोबारी सहमत नहीं नए प्लान से : सुरेंद्र सूद
पालमपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सूद ने कहा कि वह शहर पालमपुर के रोड मैप से सहमत नहीं हैं। लोगों को इससे परेशानी आएगी। खासकर स्कूली बच्चों और अस्पताल जाने वाले लोगों को पैदल जाना पड़ेगा। कारोबारी विकास, बिट्टू, राजकुमार सुनील, सुरेश, अनिल, गौरव, ईशू आदि का कहना है कि व्यापारी इसका विरोध करेंगे। पालमपुर शहर को प्रशासन व पुलिस यातायात की समस्या से मुक्ति दिलाना चाहते हैं तो सरकार को बाईपास पुल के काम को जल्द पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed