फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   टीसीवी में होगा अभिनंदन समारोह

टीसीवी में होगा अभिनंदन समारोह

Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
Kangra
Kangra Updated Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रदेश के एक हजार से अधिक आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी सोमवार को टीसीवी धर्मशाला में आयोजित होने वाले वार्षिक अधिवेशन में भाग लेंगे। इसमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा भी इस अवसर पर विशेष अतिथि होंगे। वेतनमान में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी होने की मांग पूरी होने पर टीसीवी धर्मशाला में अभिनंदन समारोह का आयोजन हो रहा है। चिकित्सक लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। हिमाचल आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी संगठन इस मांग को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष 2013 से रख रहे थे। अब चिकित्सकाें की मांग को सीएम ने पूरा कर दिया है। मुख्यमंत्री के स्वागत में आयुर्वेदिक विभाग ने स्टेडियम से लेकर टीसीवी तक 35 गेट लगाए हैं। इसके अलावा समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। इसमें डा. कपिल उपस्थित लोगों का मनोरंजन करेंगे। प्रदेशभर से आयुर्वेदिक चिकित्सक समारोह में भाग लेने के लिए धर्मशाला पहुंच गए हैं। ओएसडी डा. दिनेश सूद ने बताया कि समारोह को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएम वीरभद्र सिंह ने संगठन की लंबित मांग को पूरा कर दिया है।
विज्ञापन

संगठन की मांग पर भरे खाली पद : ओएसडी
धर्मशाला। आयुर्वेदिक विभाग के ओएसडी दिनेश सूद ने बताया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी संगठन की मांग पर 10 जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, 1 चिकित्सा अधीक्षक, 33 सब डिविजनल मेडिकल ऑफिसर और आठ वरिष्ठ आयुर्वेदिक विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद भरे हैं। इससे प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को मिल रही हैं। पहले प्रदेश के अस्पतालों में ये पद खाली चल रहे थे। ज्वाइंट डायरेक्टर का पद भी स्वीकृत किया गया। इसमें धर्मशाला, मंडी और शिमला में तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा 231 एएसओ के पद वरिष्ठता के आधार पर भरे गए हैं। पपरोला कॉलेज में प्राध्यापकाें की सेवानिवृत्ति आयु 58 से बढ़ाकर 62 वर्ष की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed