{"_id":"19-65366","slug":"Kangra-65366-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लारे लप्पे में नहीं आएंगे पटवारी : नारायण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लारे लप्पे में नहीं आएंगे पटवारी : नारायण
Kangra
Updated Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। संयुक्त पटवार एवं कानूनगो संघ 26 अक्तूबर को प्रदेशस्तरीय आंदोलन छेड़ कैंडल मार्च करेगा। मंडी में आयोजित कैंडल मार्च में संघ के प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहेंगे। संघ का आरोप है कि एक तरफ सरकार संघ की मांगों को मानने की बात कह रही है, वहीं मांगी गई मांगों को मानने का हवाला नहीं दिया जा रहा है। संघ का कहना है कि यदि प्रदेश सरकार ने उनकी मांगें मान ली हैं तो इसकी अधिसूचना क्यों नहीं जारी की जा रही? संघ ने प्रदेश सरकार को दो टूक चेताया है कि अब पटवारी सरकार के लारे-लप्पे में नहीं आएंगे। संयुक्त पटवार एवं कानूनगो संघर्ष समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण डोगरा, कांगड़ा अध्यक्ष विजय सिंह, महासचिव प्यारे लाल शर्मा, जिला कांगड़ा संघर्ष समिति अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी और उपाध्यक्ष अरुण ब्यास ने कहा कि संघ की जायज मांगों को लेकर अफसरशाही सरकार को गुमराह कर रही है। इसलिए, संघ को संघर्ष के रास्ते में चलने को बाध्य होना पड़ रहा है।
ये हैं मांगे...
चार पटवारियों पर एक क्षेत्रीय कानूनगो की नियुक्ति, नायब तहसीलदार के लिए विभागीय कोटा 100 फीसदी, उपमंडल रिकॉर्ड रूम में कानूनगो की नियुक्ति, पांच जुलाई के नोटिफिकेशन में संशोधन करना, अनुबंध पर रखे पटवारियों को नियमित करना और हर पटवार भवन में चौकीदार की तैनाती आदि।
विज्ञापन
ये हैं मांगे...
चार पटवारियों पर एक क्षेत्रीय कानूनगो की नियुक्ति, नायब तहसीलदार के लिए विभागीय कोटा 100 फीसदी, उपमंडल रिकॉर्ड रूम में कानूनगो की नियुक्ति, पांच जुलाई के नोटिफिकेशन में संशोधन करना, अनुबंध पर रखे पटवारियों को नियमित करना और हर पटवार भवन में चौकीदार की तैनाती आदि।
विज्ञापन