{"_id":"19-65363","slug":"Kangra-65363-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार में सेहत से समझौता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार में सेहत से समझौता नहीं
Kangra
Updated Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। त्योहारी सीजन में उपभोक्ता सेहत का खास ध्यान रख रहे हैं। मिलावटी मिठाइयों के डर से ड्राई फ्रूट की खरीदारी अधिक कर रहे हैं। सगे-संबंधियों को ड्राई फ्रूट देने का चलन बढ़ा है। ब्रांडेड कंपनियों के डिब्बों में बंद ड्राई फ्रूट नए तेवर में बाजार में उतारे गए हैं। डिब्बों में दी गई सूचना के अनुसार यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं है। इसमें गुणवत्ता और सेहत का ख्याल रखने की कंपनियों ने पूरी गारंटी उपभोक्ताओं को दी है। इनमें बादाम, काजू, खुमानी, अखरोट, पिस्ता, सोगी (दाख), न्योजा और ड्राई आंवला सहित अन्य उत्पाद बाजार में उतारे हैं। इनकी कीमत 150 रुपये से लेकर 600 रुपये तक रखी गई है। इसी तरह ब्रांडेड कंपनियों ने चॉकलेट के विभिन्न प्रकार के उत्पाद गिफ्ट पैक के रूप में बाजार में उतारे हैं। इनकी कीमत 75 रुपये से 500 रुपये तक रखी गई है। बच्चों की लोकप्रिय ब्रांडेड टॉफी 100 से 200 रुपये तक के गिफ्ट पैक के रूप में मिल रही है। बेकरी बिस्कुट भी बढ़िया गिफ्ट पैक में 100 से 300 रुपये के बीच उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं इस बार कंपनियों ने जूस के गिफ्ट पैक त्योहार के मौके पर निकाले हैं। इसमें विभिन्न प्रकार की वैरायटी में शुगर फ्री जूस भी उपलब्ध है। इस पैक की कीमत 245 रु पये तक रखी गई है।
इनसेट...
कहीं सेहत का ख्याल तो कहीं ब्रांडेड उत्पाद की चाहत
ज्वालामुखी से बुजुर्ग कृष्ण स्वरूप, ओम प्रकाश शास्त्री, प्रताप चौधरी ने बताया कि मिलावटी मिठाइयों की बजाए ड्राई फ्रूट का गिफ्ट ही दिया जाएगा। गृहिणियों में सरिता, कामिनी, शालू, प्रियंका, कोमल का कहना है कि उन्हें अपने परिवार की सेहत का पूरा ख्याल है। वह त्योहार के मौके पर क्वालिटी और शुद्धता का पूरा ध्यान रखेंगी और ब्रांडेड कंपनी के उत्पाद ही खरीदेंगी।
इनसेट...
राज ट्रेडर के मालिक कृष्णकांत, केषव का कहना है कि ग्राहक ड्राई फ्रू ट खरीदने पहुंच रहे हैं। इसमें ढेरों वैरायटी दी जा रही है।
इनसेट...
अनु जरनल स्टोर से मनु का कहना है कि जूस, चॉकलेट और अन्य गिफ्ट पैक त्योहारी सीजन में कंपनियों ने बाजार में उतारे हैं। इन्हें लोग पसंद भी कर रहे हैं और भारी तादाद में गिफ्ट पैक खरीद रहे हैं।