{"_id":"19-64597","slug":"Kangra-64597-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश बॉक्स काटने के चक्कर में फंस गए पांच लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश बॉक्स काटने के चक्कर में फंस गए पांच लुटेरे
Kangra
Updated Mon, 29 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्कड़ (कांगड़ा)। रक्कड़ के कलोहा में पीएनबी एटीएम से कैश बॉक्स उड़ाने वाले लुटेरे कैश बॉक्स को काटने के चक्कर में पकड़े गए। नादौन पुलिस ने हमीरपुर रोड पर पंचवटी में रविवार सुबह लगाए नाके के दौरान एटीएम लूट के पांच आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों की पंजाब नंबर की मारुति कार को नाके के दौरान चेकिंग के लिए रोका। कार में पांच युवक बैठे थे। उन्होंने सिलेंडर भी कार में रखा था। पुलिस ने 20 से 28 उम्र के युवकों से सिलेंडर के बारे में पूछा तो वे घबरा गए। इस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान दो युवकों ने शुक्रवार रात को कलोहा में एटीएम कैश बॉक्स लूट में अपना हाथ होने की बात मानी। इस पर नादौन थाने के अतिरिक्त थाना प्रभारी महिंद्र सिंह दोनों आरोपी युवकों को रक्कड़ पुलिस चौकी ले गए। यहां युवकों से कैश बॉक्स के बारे में पूछताछ की गई। आरोपी युवक पुलिस को रक्कड़ और कलोहा के बीच सुनसान जगह पर पड़ने वाले जंगल में एक नाले में ले गए। यहां पुलिस को चुराया गया एटीएम कैश बॉक्स मिल गया। पुलिस को यहां से एक गैस सिलेंडर, वेल्डिंग सेट और कुछ औजार मिले। आरोपी युवकों ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार रात को कलोहा में शटर तोड़ कर एटीएम कैश बॉक्स चोरी किया। इसके बाद उन्होंने इसे जंगल के नाले में छुपा दिया। कैश बॉक्स को तोड़ने की कोशिश की लेकिन नहीं टूटा। इसके बाद कैश बॉक्स को तोड़ने के लिए गैस वेल्डिंग का इस्तेमाल करने की सोची।
इसके बाद पंजाब के फाजिल्का जिले की जलालाबाद तहसील के पाहलीबाग गांव के पांचों युवक जितेंद्र, बलविंद्र, मलकीत, सतिंद्र और संदीप नादौन की ओर निकल गए। शनिवार रात को उन्होंने नादौन की एक दुकान से एक आक्सीजन सिलेंडर, एक गैस सिलेंडर और वेल्डिंग सेट चोरी किया। आरोपी युवक आक्सीजन सिलेंडर, गैस सिलेंडर और वेल्डिंग सेट को रक्कड़ के जंगल के नाले में ले गए। कैश बॉक्स को काटने के लिए आरोपियों ने वेल्डिंग सेट और गैस सिलेंडर को नाले में ही छुपा दिया। इसके बाद आरोपी नादौन की ओर निकल गए, जहां नाके के दौरान रविवार सुबह वे पकड़े गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार एटीएम कैश बॉक्स जिस कंपनी का है, वह काटा नहीं जा सकता था। अगर गैस से उसे काटते तो नोट जल जाते। इसी के चलते आरोपी युवक कैश बॉक्स को काटने के लिए योजना बना रहे थे जो सफल नहीं हो सकी।
मिठाई भी खाई थी
एटीएम लूट के पांचों आरोपी युवकों ने लूट के बाद कलोहा के बाजार में एक दुकान से मिठाई चुराकर खाई। युवकों ने एटीएम लूट में मिली कामयाबी की खुशी मिठाई खाकर ही मना ली।
विज्ञापन
24 से शुरू कर दी थी रेकी
एटीएम लूट के पांचों आरोपी युवक पंजाब से 24 सितंबर को ही देहरा और नादौन में पहुंच गए थे। इसके बाद आरोपियों ने दोनों इलाकों में सुनसान जगहों पर लगे एटीएम की रेकी करना शुरू कर दी थी। रेकी करने के बाद आरोपियों ने कलोहा स्थित सुनसान जगह पर लगे पीएनबी के एटीएम को लूट के लिए चुना। शुक्रवार रात 12 बजे आरोपियों ने एटीएम के कैश बाक्स को चोरी कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी युवक पंजाब में लेंटरों में सरिया बांधने का काम करते हैं।