फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   खड्डों और कूहलों में कूड़ा फेंका तो होगी कार्रवाई

खड्डों और कूहलों में कूड़ा फेंका तो होगी कार्रवाई

Wed, 25 Jun 2014 05:32 AM IST
Kangra
Kangra Updated Wed, 25 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। अब किसी ने खुले में खड्डों या कूहलों में कूड़ा फेंका तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कूड़ा फेंकने से खड्डों का पानी दूषित हो रहा है। इसका आईपीएच विभाग ने कड़ा नोटिस लिया है। पालमपुर के आसपास के लोग खड्डों और कूहलों में कूड़ा-कचरा डाल रहे हैं। इससे पानी दूषित होने लगा है। इसे देखते हुए विभाग ने लोगों को चेताया है कि वे कूड़े को खड्डों में न डालें अन्यथा पकड़े जाने पर भारी जुर्माना होगा। इस समय न्यूगल खड्ड में बिंद्रावन कालोनी से लेकर मैंझा तक लोग खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं। इससे न्यूगल खड्ड से चलने वाली पेयजल योजना दूषित होने लगी है। लोग इलाके में चलने वाली कूहलों में भी घर का कूड़ा फेंक रहे हैं। इससे पानी गंदा हो रहा है। लोग कूहलों का पानी भी प्रयोग में लाते हैं। उधर, आईपीएच विभाग के एसडीओ दिलेर चौधरी ने कहा कि जो लोग खड्डों और कूहलों में गंदगी फेंक रहे हैं, उनके खिलाफ जुर्माना किया जाएगा। एसडीएम पालमपुर भूपेंद्र सिंह अत्री का कहना है कि खड्डों या कूहलों के पास गंदगी फेंकने वाले लोगों पर प्रशासन नजर रखे हुए है। पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed