फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   फीस वृद्धि को लेकर एबीवीपी-एनएसयूआई उग्र

फीस वृद्धि को लेकर एबीवीपी-एनएसयूआई उग्र

Wed, 25 Jun 2014 05:32 AM IST
Kangra
Kangra Updated Wed, 25 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई ने रूसा और विवि द्वारा की गई फीस वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार और विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जल्द फीस वृद्धि को वापस लिया जाए। जिससे हजारों छात्रों को राहत मिले। एक तरफ प्रदेश विश्वविद्यालय ने रूसा शुरू कर हजारों विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से वंचित कर दिया है, वहीं अब फीस बढ़ाकर उन पर और बोझ डाल दिया है। एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष विजय कुमार ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जल्द रूसा प्रणाली को बंद नहीं किया तो विद्यार्थी परिषद सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। वहीं विवि द्वारा की गई फीस वृद्धि के विरोध में महाविद्यालय में नारेबाजी की गई। एनएसयूआई के पुनित धीमान ने कहा कि विश्वविद्यालय ने फीस बढ़ाकर छात्रों को उच्च शिक्षा से वंचित करने का काम किया है। इससे गरीब परिवारों के बच्चे शिक्षा ग्रहण नहीं कर सकते हैं। उन्होंने विवि प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि फीस वृद्धि को जल्द से जल्द वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed