फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   दस साल की मासूम से दुराचार

दस साल की मासूम से दुराचार

Tue, 18 Jun 2013 05:30 AM IST
Kangra
Kangra Updated Tue, 18 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत एक नाबालिग छात्र द्वारा एक दस वर्षीया मासूम से दुराचार की शर्मनाक घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्रा की माता की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बृज मोहन शर्मा ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक स्थानीय एक गांव की छठी कक्षा में पढ़ने वाली पीड़िता (10) के पिता मजदूरी करते हैं, जबकि उसकी मां अस्पताल में काम करती है। जमा दो कक्षा में पढ़ने वाला आरोपी छात्र स्कूल लौटने के बाद दोपहर के बाद रोजाना इस वारदात को अंजाम दे रहा था। बीते शनिवार दोपहर को पीड़िता अपने पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उससे दुराचार किया, जिसकी सूचना सहपाठी बच्चों ने पीड़िता के परिजनों को दी। आरोपी लगभग दो माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था तथा हमेशा जान से मारने की धमकी देता रहता था। मानवाधिकार मंच के ब्लाक चेयरमैन कुलवंत सिंह, महिला विंग की अध्यक्ष बबली देवी, जिला प्रधान मनोज शर्मा, जिला चेयरमैन जोगिंद्रपाल शर्मा, महिला विंग प्रधान निशा रानी ने पीड़िता के घर जाकर उसके गरीब माता पिता से संपर्क साधा और उन्हें आरोपी को सजा दिलाने के लिए प्रेरित किया। इस पर पीड़िता की माता ने थाने में इस बाबत शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed