{"_id":"19-42564","slug":"Kangra-42564-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैहरनपुखर में पीट डाला टैक्सी चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैहरनपुखर में पीट डाला टैक्सी चालक
Kangra
Updated Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। थाना देहरा के अंतर्गत गांव नैहरनपुखर में किसी बात पर एक टैक्सी ड्राइवर के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। घायल ड्राइवर को देहरा के सिविल अस्पताल लाया गया। लेकिन डाक्टरों ने उसे टांडा रेफर कर दिया, जहां पर उसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रीतम चंद निवासी हार मिट्टां ने थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके साथ गांव नैहरनपुखर में विक्की, लक्की, मुंशी आदि कुछ लोगों ने मारपीट की है, जिससे उसे चोटें आई हैं। डीएसपी देहरा बीडी भाटिया ने इस मामले की पुष्टि की है। कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और घायल प्रीतम को इलाज के लिए टांडा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन