फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सड़क से जुड़ेंगे लंघाणा, मावा और धारकलां

सड़क से जुड़ेंगे लंघाणा, मावा और धारकलां

Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
Kangra
Kangra Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
लंघाणा (कांगड़ा)। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पिछड़े गांवों को सड़क से जोड़ा जाएगा। इसके लिए एचआरटीसी के वाइस चेयरमैन केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि फारेस्ट क्लीयरेंस सहित कई कारणों से इन गांवों को सड़क से नहीं जोड़ा जा सका है।
विज्ञापन

पठानिया ने बताया कि लंघाणा, मावा, धारकलां, सिंबलबल्ला, कलरू और चलाईं (परगोड़) गांवों को सड़क से जोड़ा जाएगा। लंघाणा के लिए ततवानी से सड़क बनाने का प्रस्ताव है। इस सड़क की दूरी चार किलोमीटर से भी कम है। गांव में 1963-64 में वन विभाग ने सड़क बनाई थी, पर वन भूमि होने के कारण गांव को लोकनिर्माण विभाग की पक्की सड़क नहीं बन पाई है। इस सड़क के बनने से तरमूड़ा, सनढी और दम्मण आदि उप गांवों को लाभ पहुंचेगा। इस सड़क के लिए फारेस्ट क्लीयरेंस का केस जल्द बनाकर भेजा जाएगा। इसके साथ मावा के लिए अधूरा पड़ा सड़क का काम भी पूरा किया जाएगा। मावा के लिए लगभग दो साल पहले सड़क बननी शुरू हुई थी, पर ठेकेदार ने काम बीच में ही छोड़ दिया था। मावा के लिए गुजरेड़ा, ककडै़ल, भंदरेला, बगुआणा और पखियाल से होकर सड़क बननी है।
विज्ञापन

मनेई के सिंबलबल्ला को सड़क से जोड़ा जाएगा। यह स्वतंत्रता सेनानी सूबेदार साहिब सिंह का गांव है। इस गांव को राष्ट्रीय प्राथमिकता के तहत सड़क बननी चाहिए थी, पर ऐसा नहीं हो सका। धारकलां, कलरू तथा चलाईं को सड़कों से जोड़ा जाएगा। हरनेरा-बड़ंज-खब्बल-ततवानी सड़क की हालत सुधारने के लिए भी बजट की व्यवस्था की जा रही है। केवल सिंह पठानिया ने बताया कि उन्होंने चलो गांव की ओर कार्यक्रम में इन सभी गांवों को दौरा किया है तथा यहां सड़कें बनाने के लिए फारेस्ट क्लीयरेंस सहित सारी अड़चनों को दूर किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को बजट की स्थिति को लेकर पत्र लिखा गया है। उन्होंने आज तक इन गांवों को उपेक्षा पर चिंता जाहिर की। उधर इस पहल का लंघाणा के रमेश गुलेरिया, सोहन सिंह, सतपाल सिंह और बली मोहम्मद ने स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed