फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   डेढ़ लाख में बेच दिए पौने 3 लाख के गहने

डेढ़ लाख में बेच दिए पौने 3 लाख के गहने

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Kangra
Kangra Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
थुरल/पालमपुर (कांगड़ा)। पुलिस ने थुरल की जांगल पंचायत के गांव मलोडन में हुई चोरी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस चोरी का पता तीन दिन में ही लगा लिया है। संदेह के घेरे में हिरासत में लिया व्यक्ति ही असली चोर निकला है। पुलिस ने इस आरोपी व्यक्ति से करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान बरामद कर लिया है। आरोपी को जम्मू लेकर गई पुलिस टीम वापस थुरल आ गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जांगल के मलोडन गांव की महिला रजनीश कुमारी ने पुलिस में करीब पौने तीन लाख रुपये के गहने व नकदी चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसका शक उसने अलेबर पर जताया था। इसके चलते पुलिस ने एक मजदूर को शक के दायरे में गिरफ्तार किया था। उसने चोरी करने के बात कबूली और चोरी का सामान जम्मू में होने की बात कही थी। जबकि यह चोर जम्मू का ही है। इसे लेकर पुलिस टीम जम्मू गई थी, जहां से पुलिस ने करीब डेढ़ लाख का सामान बरामद कर लिया है। आरोपी कुलदीप सिंह पुत्र मुंशी राम गांव थनोल तहसील व जिला रियासी (जम्मू) का रहने वाला है। वह पिछले दिनों से यहां पर मजदूरी करता था। पुलिस की मानें तो इस आरोपी ने दो साल पहले रियासी में दुकान से तीस हजार, 6 माह पहले बालकरूपी में ठेकेदार से तीस हजार और पांच महीने पहले अपने ही भाई के 28 हजार रुपए चुराए थे। थुरल चौकी के प्रभारी दया राम ठाकुर ने कहा कि उनके नेतृत्व में मुख्य आरक्षी सतीश कुमार व आरक्षी राजेश कुमार जम्मू गए थे। जहां पर इस चोर ने सुनार की दुकान पर काम करने वाले एक बंगाली कारीगर सुदेश को यह पौने तीन लाख के गहने डेढ़ लाख में ही बेच दिए थे। लेकिन वह कारीगर वहां से फरार है। पुलिस उसकी भी तलाश में है।
विज्ञापन


जांगल चोरी का पता लगा लिया है : मनमोहन
डीएसपी मनमोहन सिंह ने कहा कि जांगल में हुई चोरी का पता पुलिस ने लगा लिया है। शक के आधार पर हिरासत में लिए गए व्यक्ति को अब गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed