{"_id":"19-38858","slug":"Kangra-38858-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्डर केस में स्थानीय युवक पर शक की सुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्डर केस में स्थानीय युवक पर शक की सुई
Kangra
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाली (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत अनूही निवासी काका राम मर्डर केस की गुत्थी सुलझने की उम्मीद जगी है। तीन दिन तक स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के बाद जवाली पुलिस की जांच की सुई स्थानीय गांव के एक युवक पर आकर रुक गई है। आईटीआई शाहपुर के प्रशिक्षु काका राम के मर्डर वाले दिन शुक्रवार से ही यह युवक कहीं चला गया है।
जांच के अनुसार सुनीता देवी नामक महिला ने काका राम को घटनास्थल पर तड़पते देखा था। महिला ने बताया कि उस समय गांव का एक युवक मौके से भागा था। जिसे पूछा गया, तब भी वह नहीं रुका और उसी दिन से घर नहीं आया। वहीं इस संदर्भ में एसपी दलजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस को पहले से गांव के एक युवक पर शक था क्योंकि वह वारदात वाले दिन से ही घर से गायब था और अब सुनीता देवी के बयान ने शक को यकीन में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि इस युवक के पास मोबाइल नहीं है, जिस कारण उसको ढूंढने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमें गठित करके युवक के रिश्तेदारों के घर दबिश दी जा रही है तथा जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तारी के उपरांत ही मर्डर केस के कारणों का भी पर्दाफाश हो पाएगा।