{"_id":"19-38857","slug":"Kangra-38857-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरोह में पलटी मिनी टूरिस्ट बस, 9 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरोह में पलटी मिनी टूरिस्ट बस, 9 घायल
Kangra
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। चड़ी-धर्मशाला सड़क मार्ग के अंतर्गत घरोह में सोमवार शाम पर्यटकों से भरी एक निजी टूरिस्ट मिनी बस पलट गई। इस सड़क दुर्घटना में बस में सवार कुल 13 यात्रियों में से नौ यात्री घायल हो गए, जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला लाया गया। तीन यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। बस की ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। सभी घायल मुंबई के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार टैंपो ट्रैवलर मिनी बस सोमवार सायं तीन बजे खेल नगरी धर्मशाला से डल्हौजी वाया चड़ी-घरोह से जा रहे थे। इस दौरान घरोह में बस की ब्रेक फेल हो गई। इस कारण तेज गति से वाहन सड़क पर ही पलट गया। वाहन में सवार नौ लोग घायल हो गए। इनकी पहचान शिखा (17), दलीप (48), निशी (15), लता के शाह (48), कविता (40), चेतन (42), यश (18), निशाद (16) तथा जयश (45) निवासी मुंबई के रूप में हुई है। इनमें से कविता, शिखा तथा निशी को टांडा अस्पताल रेफर किया गया है। एसएचओ धर्मशाला देसराज चंद्रोटिया ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर बस को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।