{"_id":"30080","slug":"Kangra-30080-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला-सुलह-पुढ़वा बस बंद, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला-सुलह-पुढ़वा बस बंद, यात्री परेशान
Kangra
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। धर्मशाला-सुलह-पुढ़वा बस कई दिनों से बंद होने से जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह बस सुबह 6 बजे पुढ़वा से धर्मशाला के लिए रवाना होती है। जबकि, शाम को धर्मशाला से साढ़े पांच बजे पुढ़वा आती है। बार-बार आग्रह के बावजूद यह बस रूट पर नहीं चल रही है।
इससे सुलह, परौर, धीरा, पुढ़वा, ननाओं, सालन, रैपुर, कस्बा, गरला, दरंग, मलां, डाढ, चामुंडा सहित आसपास के कई इलाकों के कर्मचारी, छात्र तथा अन्य जनता को परेशानी हो रही है। डेढ़ वर्ष से अनियमित चल रही यह बस 10 दिन से पूरी तरह से बंद कर दी गई है। वहीं निगम के अधिकारी बस बंद होने का कारण स्टाफ की कमी बता रहे हैं। बस पर निर्भर सुरेश, विपिन, दिपेंद्र, दीप श्रोत्रीय, जीएस श्रोत्रीय, अजय, रेखा, प्रवीण, संतोष, अशोक, अमित, सुनील, अनिल, राजीव, रोहित, प्रेमचंद, सुशील, बंटू, कनिका, प्रधान सिंह, रचिता, अरुण, पप्पू आदि ने निगम तथा सरकार के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया है। लोगों ने कहा कि कई बार परिवहन निगम के अधिकारियों तथा स्थानीय विधायक से बात करने पर भी 15 वर्षों से चल रही इस बस को नियमित नहीं चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि पहले यही बस धर्मशाल से ननाओं तक आती थी। इसे चार वर्ष पूर्व जनता की मांग पर पुढ़वा तक किया गया था। शाम के समय नाल्टीपुल से चंगर इलाके की करीब 30 पंचायतों की जनता के लिए भी यही एक मात्र बस सुविधा प्रदान करती है।
स्टाफ की कमी : चंद्रा
इस बारे में परिवहन निगम के डीएम प्रकाश चंद्रा ने स्पष्ट शब्दों में निगम के पास स्टाफ न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि डिपो में स्टाफ की कमी के चलते बस को नहीं भेजा जा रहा है। स्टाफ की कमी के कारण अन्य कई रूट भी बंद किए गए हैं। व्यवस्था होने पर बस को नियमित कर दिया जाएगा।