{"_id":"29612","slug":"Kangra-29612-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्लोडगंज में सेंट्रो खाई में, चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्लोडगंज में सेंट्रो खाई में, चार जख्मी
Kangra
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मैक्लोडगंज। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में एक कार करीब दो सौ फुट गहरी खाई में गिर गई। इससे उसमें सवार पति-पत्नी और उनके बेटा-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला में भर्ती करवाया गया है। मुंबई के रहने वाले सभी घायल पर्यटन नगरी में घूमने आए थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार सेंट्रो कार भागसूनाग शिव मंदिर से पर्यटन नगरी की ओर वापस आ रही थी। दोपहर के साढे़ बारह बजे जैसे ही कार रेन शेल्टर के निकट पहुंची। चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार खाई में जा गिरी। गाड़ी में सवार एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। इनमें सुरजीत कौर (42), अमरजीत कौर (18), अमृत पाल (14) और परमिंद्र सिंह शामिल हैं। निकट ही भेलपूरी बेचने वाले छोटू लाल ने पर्यटकाें की गाड़ी को खाई में गिरते हुए देखा। यातायात पुलिस के प्रभारी तिलकराज ने बताया कि हादसे के दौरान लापरवाही और तेज गाड़ी चलाने पर चालक परमिंद्र के खिलाफ पुलिस ने 279 व 337 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी जालंधर के पी प्लान्वाल भागल इंजीनियर वर्कर्स के नाम पर है। एसपी कांगड़ा दिलजीत ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है।