फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   9223 Naunihal will drink two drops of life in Noorpur

नूरपुर में 9223 नौनिहाल पिएंगे दो बूंद जिंदगी की

Tue, 05 Jan 2021 08:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 08:59 PM IST
विज्ञापन
9223 Naunihal will drink two drops of life in Noorpur
ूरपुर के मिनी सचिवालय में पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में हि? - फोटो : Nurpur
नूरपुर में 9223 नौनिहाल पीएंगे दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन

17 जनवरी को 83 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप्स
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर (कांगड़ा)। पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत नूरपुर स्वास्थ्य खंड में 17 जनवरी को शून्य से पांच वर्ष की आयु के 9223 नौनिहालों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएगी। अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को उपमंडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि नूरपुर स्वास्थ्य उपमंडल में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 83 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इन पोलियो बूथों में कंडवाल बैरियर, निरंकारी शॉप, जसूर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जसूर में तीन विशेष पोलियो ट्रांजिट बूथ बनाए गए हैं। जिनमें दूसरी जगह से यात्रा करने वाले बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी। इन सभी पोलियों बूथों में स्वास्थ्य विभाग के 332 कर्मी अपनी सेवाएं देंगे, वहीं, इसकी देखरेख के लिए 18 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

बूथों में सुबह नौ से शाम चार बजे तक बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की ओर से 18 और 19 जनवरी को घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा और पोलियो ड्रॉप्स पीने से छूट गए बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि उपमंडल के 8 अति जोखिम वाले क्षेत्रों जिनमें ईंट भट्टों, निर्माण कार्यों, क्रेशर पर कार्य करने वाले श्रमिकों के अतिरिक्त गुर्जर बस्ती और झुग्गियों में रहने वाले प्रवासी परिवारों के बच्चों को दवाई पिलाने के लिए विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर की सेवाओं के अतिरिक्त अन्य समाजसेवी संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा। बैठक में बीडीओ डॉ. रोहित शर्मा, उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक चंद्रा, बीएमओ डॉ. नीरजा गुप्ता, तहसील कल्याण अधिकारी अनुराधा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed