{"_id":"5c757d13bdec2273ed39c836","slug":"91551203603-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के समक्ष रखी जाएं पौंग बांध विस्थापितों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के समक्ष रखी जाएं पौंग बांध विस्थापितों की समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम के समक्ष उठाई जाएं विस्थापितों की समस्याएं
पौंग बांध विस्थापित समिति ने उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। प्रदेश पौंग बांध विस्थापित समिति की बैठक समिति प्रधान हंस राज चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान प्रदेश भाजपा महामंत्री कृपाल परमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। समिति के महासचिव एचसी गुलेरी ने कृपाल परमार का ध्यान विस्थापितों की समस्याओं पर दिलाते हुए कहा कि लगभग पांच दशक पहले उन्होंने अपनी उपजाऊ भूमि हल्दून घाटी को इसलिए जलमग्न होने दिया कि पौंग बांध निर्माण के बाद उन्हें राजस्थान सरकार समझौते के तहत श्री गंगानगर जिले में आरक्षित भूमि पर बसाएगी। लेकिन उपजाऊ भूमि खोने, घर उजड़ने और अपनों की राजस्थान में वहां के भू-माफिया की ओर से होती हत्याओं के बाद भी उनकी तीसरी पीढ़ी भी दर-दर की ठोकरें खाने के बाद आज तक भूमि की लिए भटक रही है। गुलेरी ने कृपाल परमार से आग्रह किया कि वह उनकी मांगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्यान में भी लाएं। विस्थापितों ने परमार से आग्रह किया कि वह जल्द उनकी समस्या का समाधान करने के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार के सम्मुख उनकी समस्या को रखकर हल करवाने का प्रयास करें। वहीं, समिति ने सरकार से 28 फरवरी और 11 मार्च को द्वितीय चरण में आवंटित की जाने वाली भूमि की जगह प्रथम चरण में आरक्षित भूमि पर ही आवंटित किए जाने का आग्रह किया। इस दौरान समिति कृपाल परमार के नेतृत्व में राहत एवं पुनर्वास उपायुक्त विनय मोदी से भी मिली। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री कृपाल परमार ने विस्थापितों को आश्वस्त किया कि वे थोड़ा धैर्य रखें। इस अवसर पर कुलदीप डोगरा, बृजभूषण, मनोज शर्मा, प्रवीण टिंकू, रविंद्र कुमार, मदन लाल, मुलख राज, नंद किशोर, सतीश कुमार, प्यारे लाल, पुरुषोत्तम, बंसी लाल, रमेश और जगदीश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।