फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पंचरुखी में किसान सभा ने आईपीएच के खिलाफ की नारेबाजी

पंचरुखी में किसान सभा ने आईपीएच के खिलाफ की नारेबाजी

Wed, 31 Oct 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
पंचरुखी में किसान सभा ने आईपीएच के खिलाफ की नारेबाजी
पंचरुखी (कांगड़ा)। किसान सभा पंचरूखी ने कूहलों की मरम्मत न होने पर अब आईपीएच विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को किसान सभा ने विभाग के कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। किसानों ने विभाग से कूहलों की मरम्मत कर इसे बहाल करने की मांग उठाई है। किसान सभा ने कहा कि 12 नवंबर तक कूहलें ठीक नहीं हुईं तो किसान उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

किसान सभा के अध्यक्ष मनजीत डोगरा और कमेटी सदस्य अध्यक्ष धनी राम की अध्यक्षता में किसानों ने जमकर रोष जताया। किसानों का कहना है कि विभाग से कई बार गुहार लगाने के बाद भी कूहलों में पानी पहुंचा। इससे किसान परेशान हैं। आने वाले दिनों में पानी नहीं आता है, तो गेहूं की बिजाई भी प्रभावित होगी। मनजीत डोगरा की अगुवाई में किसान आईपीएच विभाग पंचरुखी कार्यालय पहुंचे। किसानों ने विभाग और सहायक अभियंता के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों ने जमकर नारेबाजी करते हुए चेताया कि कूहलों की हालत नहीं सुधारी गई, तो धरना उग्र कर दिया जाएगा। उधर, आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता पीडी शर्मा ने बताया कि किसानों की समस्या को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। किसानों को विभाग का भी सहयोग करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed