फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   चिंतपूर्णी-डमटाल एनएच पर बनेंगे 4 बाईपास

चिंतपूर्णी-डमटाल एनएच पर बनेंगे 4 बाईपास

Wed, 26 Sep 2018 10:53 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी-डमटाल एनएच पर बनेंगे 4 बाईपास
चिंतपूर्णी-डमटाल एनएच पर बनेंगे 4 बाईपास
विज्ञापन

15 से 18 मीटर तक चौड़ा होगा नेशनल हाईवे
संसारपुर टैरेस में एनएच अधिकारियों ने जागरूक किए लोग
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। चिंतपूर्णी-डमटाल एनएच पर सरकार चिंतपूर्णी, संसारपुर टैरेस, रे और इंदौरा के पास 4 बाईपास बनाने का विचार कर रही है।
यह जानकारी संसारपुर टैरेस में लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन एनएच जोगिंदरनगर राजीव शर्मा और कनिष्ठ अभियंता एनएच नूरपुर चैन सिंह ने दी। दोनों अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित बैठक के दौरान दिल्ली की टीम ने प्रोजेक्टर के जरिये स्थानीय लोगों को नए बनने वाले एनएच के बारे में जानकारी दी । 94 किलोमीटर लंबा चिंतपूर्णी-डमटाल एनएच वाया पक्काटियाला, संसारपुर टैरेस, रे, बडूखर बनेगा। बैठक में एनएच निर्माण को लेकर लोगों के सुझाव भी लिए गए। लोगों को बताया गया कि एनएच में 15 से 18 मीटर चौड़ाई जरूरी है। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सिकंदर, कनिष्ठ अभियंता पुष्पिंद्र सिंह, प्रधान सुदर्शन सिंह कस्बा कोटला, रणवीर सिंह उपप्रधान उझे खास, प्रधान पवन कुमार, केके सरमाई स्थाना, मनमोहन सिंह भाजमुयो महामंत्री जसवां परागपुर, संजीव जसवाल और सुरेश ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed