फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   वदूही में नहीं, डक में खुले केंद्रीय विद्यालय: लीग

वदूही में नहीं, डक में खुले केंद्रीय विद्यालय: लीग

Sat, 14 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
वदूही में नहीं, डक में खुले केंद्रीय विद्यालय: लीग
वदूही में नहीं, डक में खुले केंद्रीय विद्यालय
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने बैठक के दौरान जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। पूर्व सैनिक लीग नूरपुर इकाई की बैठक शनिवार को राजा का तालाब में लीग के अध्यक्ष एक्स सूबेदार एईसी एनएस पठानिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें क्षेत्र की लंबित मांग केंद्रीय विद्यालय खोलने को लेकर चर्चा की गई। पूर्व सैनिक लीग नूरपुर के महासचिव कैप्टन हरि सिंह ने वदूही में केंद्रीय विद्यालय खुलने को लेकर चल रही चर्चाओं पर चिंता व्यक्त की। लीग के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय कर्नल काहन सिंह पठानिया ने 1995 में राजा का तालाब के डक में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए अथक प्रयास किए थे। इसके लिए स्थानीय पंचायत ने 110 कनाल भूमि का प्रावधान भी करवाया, वहीं पूर्व सैनिकों ने उस समय अंशदान कर एक लाख पचास हजार की राशि एकत्रित की थी जो अब बढ़कर करीब आठ लाख की धनराशि बैंक में केंद्रीय विद्यालय के नाम पर सुरक्षित रखी गई है। उन्होंने कहा कि वदूही से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर पंजाब सीमा पर स्कूल खोला जा रहा है। वहीं करीब दस किलोमीटर की दूरी पर पठानकोट और ममून कैंट में छह केंद्रीय विद्यालय पहले से ही स्थित हैं। यहां क्षेत्र के सैकड़ों बच्चे अध्ययनरत हैं। इसलिए नूरपुर, ज्वाली, फतेहपुर और इंदौरा के मध्य स्थल पर ही केंद्रीय विद्यालय खुलना चाहिए। लीग ने नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया से इस मुद्दे को प्रदेश सरकार के समक्ष गंभीरता से उठाकर अपने स्वर्गीय पिता कर्नल काहन सिंह के स्वप्न को पूरा करने का भी आग्रह किया। इस संबंध में विधायक के समक्ष शीघ्र मामले को रखा जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, केंद्रीय विद्यालय संगठन जम्मू संभाग को भी मांग पत्र भेजा जाएगा। बैठक में सैनिक लीग के उपाध्यक्ष कैप्टन दीना नाथ, फ्लाइट लेफ्टिनेंट सहदेव सिंह, कर्नल यशपाल पठानिया, कोषाध्यक्ष कैप्टन पंजाब सिंह, कैप्टन अवतार सिंह पठानिया, सूबेदार मेजर गोविंद सिंह, सूबेदार अंग्रेज सिंह, सूबेदार रघुबीर सिंह, कैप्टन बलवीर गुलियाल, सूबेदार मेजर मान सिंह, हवलदार हरफूल सिंह, सूबेदार शमशेर सिंह, हवलदार गिरधारी लाल, नायाब सूबेदार इंदरजीत सिंह, सूबेदार अमर सिंह, मनोज शर्मा, राजेश ठाकुर, गौतम शर्मा और बाल कृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed