{"_id":"5b0452104f1c1be8408b6fef","slug":"91527009808-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों में रखे प्रवासी कारीगरों का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों में रखे प्रवासी कारीगरों का पंजीकरण
Updated Tue, 22 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानों में रखे प्रवासी कारीगरों का पंजीकरण करवाएं
कांगड़ा में स्वर्णकार संघ की बैठक में लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। स्वर्णकार संघ कांगड़ा की बैठक अध्यक्ष अजय वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी स्वर्णकारों और सर्राफों की दुकानों में रखे प्रवासी कारीगरों का पंजीकरण संघ और पुलिस थाना में करवाने को कहा। अजय वर्मा ने कहा एक समुदाय विशेष के लोग सर्राफा बाजार में बढ़ रहे हैं, दुकानदार सुनिश्चित करें कि उनका पंजीकरण पुलिस थाना में हैं या नहीं। बैठक में प्रस्ताव पारित कर डूंगा बाजार के प्रवेशद्वार पर कुछ दुकानदारों की ओर से किए अतिक्रमण और दोपहिया वाहनों की आइडल पार्किंग को हटाने की मांग भी स्थानीय प्रशासन से की गई। फैसला लिया गया कि इस बार वार्षिक छुट्टियां 20 अगस्त से 22 अगस्त तक मनाई जाएंगी। बैठक में संघ के महासचिव तिलक सोनी ने कारीगरों को अपना पंजीकरण 30 मई से पहले करवाने को कहा। बैठक में सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्की मल्होत्रा, विजय परवान, प्रवेश परवान, शिव वर्मा, श्याम वर्मा, ध्रुव देव, अशोक मल्होत्रा, कालू, राकेश बाबा, लक्की, मुनीश, बॉबी, नरेश बांका, प्रदीप चौहान, राजू, रामस्वरूप वर्मा आदि मौजूद रहे।