{"_id":"5ad0ebf14f1c1ba0098b4594","slug":"91523641329-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य वर्ग में 53 अंक वाले पुरुष बन सकेंगे कांस्टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य वर्ग में 53 अंक वाले पुरुष बन सकेंगे कांस्टेबल
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
सामान्य वर्ग में 53 अंक वाले पुरुष बन सकेंगे कांस्टेबल
महिला अभ्यर्थी सामान्य वर्ग में 48 अंक हासिल करने वाली भी होंगी पात्र
चालक पद के लिए 43 अंक वाले अनारक्षित पुरुषों को भेजे कॉल लेटर
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पुलिस की वर्दी पहनने के लिए पुरुषों के सामान्य वर्ग में 53 अंक लेने वाले अभ्यर्थी खाकी पहनने के हकदार होंगे। इसके अलावा महिला सामान्य वर्ग में 48 और पुुरुष चालक सामान्य वर्ग अनारक्षित में 43 अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी कांस्टेबल बनने को पात्र होंगे। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि जिला कांगड़ा पुलिस की ओर से पुरुष आरक्षी, महिला आरक्षी और आरक्षी चालक की भर्ती के पर्सनल इंटरव्यू 23 अप्रैल से लेकर पांच मई तक कार्यालय पुलिस अधीक्षक कांगड़ा स्थित धर्मशाला में प्रात: आठ बजे से शुरू होंगे। पात्र अभ्यर्थियों को पुलिस प्रशासन की ओर से उनके संबंधित थानों में कॉल लेटर जारी कर दिए गए हैं। जहां से उन्हें पात्र अभ्यर्थियों के स्थायी पतों पर भेजा जाएगा। एसपी के अनुसार 23 अप्रैल को महिला सामान्य वर्ग अनारक्षित में न्यूनतम 48 अंक प्राप्त करने वाली अभ्यर्थी को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा इसी दिन महिला आरक्षी के लिए सामान्य वर्ग के आईआरडीपी और अंत्योदय के लिए 48, स्वतंत्रता सेनानियों की आश्रित 42 और पूर्व सैनिकों की आश्रित जिन उम्मीदवारों ने 47 अंक प्राप्त किए हैं उनके इंटरव्यू होंगे।
वहीं 24 अप्रैल को महिला अन्य पिछड़ा वर्ग अनारक्षित, आईआरडीपी/ अंत्योदय और अनुसूचित जाति आईआरडीपी/अंत्योदय के लिए 48, जबकि पर्वू सैनिकों की आश्रित न्यूनतम 45 अंक प्राप्त करने वालीं महिला उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए जाएंगे।
इसके अलावा 25 अप्रैल को महिला अनुसूचित जाति में अनारक्षित के लिए 48, महिला अनुसूचित जाति पूर्व सैनिकों की आश्रित के लिए 37, महिला अनुसूचित जनजाति अनारक्षित के लिए 48 और महिला अनुसूचित जनजाति पूर्व सैनिकों की आश्रित उम्मीदवार के लिए न्यूनतम 36 अंक प्राप्त उम्मीदवार साक्षात्कार में हिस्सा ले सकेंगे। वहीं, पुरुष चालक सामान्य वर्ग अनारक्षित 43, आईआरडीपी/ अंत्योदय 40, पुरुष अन्य पिछड़ा वर्ग अनारक्षित के लिए 42, पुरुष चालक अनुसूचित जाति आईआरडीपी/ अंत्योदय के लिए 42 और पुरुष अनुसूचित जाति अनारक्षित के लिए 37 अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के साक्षात्कार भी 25 अप्रैल को ही होंगे।
विज्ञापन
26 अप्रैल को पुरुष सामान्य वर्ग आईआरडीपी/ अंत्योदय के लिए 51, पुरुष सामान्य वर्ग गृह रक्षक 43, पुरुष सामान्य वर्ग स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित 51 और पुरुष अन्य पिछड़ा वर्ग आईआरडीपी/अंत्योदय के जिन उम्मीदवारों ने 53 अंक प्राप्त अभ्यर्थियों को बुलाया है।
27 अप्रैल को पुरुष सामान्य वर्ग अनारक्षित में 53 अंक प्राप्त करने वाले काल लेटर के अनुसार दिए गए क्रमांक एक से 85 का साक्षात्कार लिया जाएगा। वहीं, 28 अप्रैल को इसी वर्ग से 86 से 169 सिरियल नंबर वाले 53 अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
29 अप्रैल को पुरुष अनुसूचित जाति गृह रक्षक के 32, पुरुष अनुसूचित जनजाति 43, पुरुष अन्य पिछड़ा वर्ग स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित 45, पुरुष अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित 34, पुरुष अनुसूचित जाति आईआरडीपी/ अंत्योदय 53, पुरुष अनुसूचित जनजाति आईआरडीपी अंत्योदय 52, पुरुष अन्य पिछड़ा वर्ग गृह रक्षक 46 औरर पुरुष अनूसूचित जनजाति अनारक्षित वर्ग में न्यूनतम 53 अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं।
30 अप्रैल को पुरुष अन्य पिछड़ा वर्ग से अनारक्षित श्रेणी से 53 अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी कॉल लेटर के अनुसार सीरियल नंबर एक से लेकर 88 और इसी श्रेणी में एक मई को सीरियल नंबर 89 से 175 वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है, जबकि पुरुष अनुसूचित जाति अनारक्षित वर्ग में 53 अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के दो मई को साक्षात्कार होंगे।
इनसेट
-----------
ये प्रमाण पत्र लाने होंगे अनिवार्य
अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेजों के अलावा प्रत्येक दस्तावेज की एक-एक सत्यापित प्रतिलिपि लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा साक्षात्कार के दिन देरी से आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, उम्मीदवार को अपने साथ नीला या काला बॉल पैन तथा क्लिप बोर्ड भी लाना अनिवार्य होगा।