{"_id":"5a944ca04f1c1b5e6e8b79d5","slug":"91519668384-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालमपुर में आज पंजाबी गायिका राखी मचाएगी धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालमपुर में आज पंजाबी गायिका राखी मचाएगी धमाल
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में राज्य स्तरीय होली मेला 27 फरवरी से शुरू हो जाएगा। मेले का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार करेंगे। इसका समापन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सांसद शांता कुमार के साथ दो मार्च को करेंगे। राज्य स्तरीय होली मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायिका राखी हुंडल, हास्य कलाकार भजना अमली, पहाड़ी गायक संजीव दीक्षित और गीता भारद्वाज लोगों का मनोरंजन करेंगे।
इस बीच अन्य कार्यक्रमों के बाद चार दिन तक चलने वाले होली मेले का विधिवत पूजन कर इसकी शुरुआत करेंगे। उसके बाद वह सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।
उनके साथ पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे, जबकि उपायुक्त संदीप कुमार विशेष अतिथि होंगे। होली कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम पंकज शर्मा ने कहा कि होली मेला के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले में हर कार्यक्रम में गठित की गई कमेटियां अपना काम कर रही हैं। होली मेले में लोगों का बेहतर मनोरंजन हो और स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले, उसके लिए बाहरी और स्थानीय कलाकारों का बेहतर चयन किया गया है। इससे लोगों को पंजाबी, पहाड़ी और हिंदी गाने सुनने को मिलेंगे।
विज्ञापन
हुड़दंगियों पर नजर रखेंगे कैमरे
डीएसपी पालमपुर विकास धीमान ने कहा कि राज्य स्तरीय होली मेले के लिए पुलिस ने कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। साथ ही यातायात को लेकर भी खाका तैयार कर लिया है। मेले में सीसीटीवी कैमरों से भी हुड़दंगियों पर नजर रहेगी। किसी ने मेले में हुड़दंग में मचाया तो उसे सीधे सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। डीएसपी धीमान ने कहा कि मेले में कानून व्यवस्था रखने के लिए बाहर से भी पुलिस फोर्स आ गई है।