{"_id":"5a77472d4f1c1b514a8b76b5","slug":"91517766445-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन के डबल में भुवनेश व योगेश की जोड़ी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन के डबल में भुवनेश व योगेश की जोड़ी विजेता
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पंजाब नेशनल बैंक के अंचल कार्यालय शिमला ने धर्मशाला के इंदोर स्टेडियम में खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अंचल प्रबंधक डॉ. राकेश गुप्ता ने किया। अंचल स्तर की प्रतियोगिता में धर्मशाला, शिमला, हमीरपुर, मंडी, जम्मू मंडल की विभिन्न शाखाओं से अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर बैडमिंटन, टेबल टेनिस, चेस तथा कैरम-बोर्ड की स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के सिंगल में प्रवीण बैंस ने प्रथम, कपिल ने द्वितीय और भगवान दास ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, डबल वर्ग में भुवनेश और योगेश विजेता, विनय और विजय उपविजेता और कपिल और निशांत तीसरे स्थान पर रही।
महिला वर्ग के बैडमिंटन सिंगल में आस्था विजेता, अभिलाषा उपविजेता और रितिका तीसरे स्थान पर रहीं। टेबल टेनिस के सिंगल वर्ग में अमित प्रथम, आयुष द्वितीय और मनोज तृतीय स्थान पर रहे। टेबल टेनिस के डबल वर्ग में कपिल और राकेश प्रथम, अमित और तपन द्वितीय, अनीश और प्रशांत तृतीय स्थान पर रहे। शतरंज में दीपक विजेता, सूरज उपविजेता और अवंतविक तीसरे स्थान पर, कैरम-बोर्ड के सिंगल में अश्वनी, कुनाल और भूपिंद्र क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे। कैरम-बोर्ड के डबल में अश्वनी और रामपाल विजेता, अनीश और कुनाल उपविजेता और आरके गौतम और सौरभ ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में शिमला अंचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर पीएनबी धर्मशाला के मंडल प्रमुख सुनील सोनी, उपमंडल प्रमुख टीसी धीमान, मुख्य प्रबंधक गुरविंद्र कुमार, अजय कौल आदि उपस्थित रहे।