{"_id":"5a677dd94f1c1b7f268b60bf","slug":"91516731865-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोस में प्रदेश के सभी सांसद उठाएंगे हिमाचल के मुद्दे : शांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोस में प्रदेश के सभी सांसद उठाएंगे हिमाचल के मुद्दे : शांता
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद लोकसभा सांसद शांता कुमार ने कहा कि इस बार दिल्ली में होने वाले लोकसभा सदन में प्रदेश के सभी सांसद प्रदेश के लोकहित के मुद्दों को मिल कर उठाएंगे, जबकि वे स्वयं और मंडी के सांसद राम स्वरूप शर्मा विशेष रूप से पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राज मार्ग के फोरलेन का काम शुरू करवाने की कोशिश करेेंगे।
साथ ही पठानकोट-मंडी-लेह-लद्दाख रेलवे लाइन के सर्वे के काम को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। करोड़ों रुपये से बनने वाली इन योजनाओं के काम शुरू होते ही हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। इसका काम पूरा होते ही प्रदेश का नाम विश्व के पर्यटन के मानचित्र पर आएगा। विकास के लिए कुछ ओर योजनाओं पर भी हम सब बैठ कर मुख्यमंत्री से बात करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार 28 जनवरी को कांगड़ा प्रवास पर आ रहे मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का वे स्वागत करते हैं। लोस सत्र और एक जरूरी समिति की बैठक के कारण उन्हें दिल्ली जाना पड़ रहा है। मंगलवार को दिल्ली जाने से पहले शांता ने कहा कि जय राम ठाकुर भाजपा की अगली युवा पीढ़ी का नेतृत्व करते हैं। वे छात्र जीवन से संगठन के साथ जुडे़ रहे। भाजपा के लिए यह साौभाग्य की बात है कि एक साधारण कार्यकर्ता होने के कारण अपने परिश्रम और ईमानदारी से मुख्यमंत्री पद पर पहुंचे।