{"_id":"5a3fee234f1c1bee6a8b5b97","slug":"91514139171-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेनबो स्कूल में हुआ ग्रैंड साईंस फेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेनबो स्कूल में हुआ ग्रैंड साईंस फेयर
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां में भव्य विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा तीसरी से दसवीं तक लगभग सभी बच्चों ने अपनी वैज्ञानिक बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। समारोह में चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्व विद्यालय पालमपुर के कुलपति प्रो. एके सरियाल ने मुख्यातिथि, जबकि आयूष हर्बस के निदेशक जितेंद्र सोढी विशिष्ट अतिथि के रूप में आए।
राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां के भौतिक विज्ञान के प्रो. डॉ. मनीष शर्मा, रावमापा खुंडियां के विज्ञान शिक्षक शशि कुमार और रावमापा नगरोटा बगवां के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता अंकुर मेहता ने मॉडल प्रदर्शनी में बतौर निर्णायक मंडल भूमिका अदा की। प्रतियोगिता के तीसरी से पांचवीं वर्ग में कक्षा चौथी रोज की अक्षरा वालिया ने वॉकिंग रोबोट, चौथी लोट्स के सुकृत और अरनव ने नाइटिंगल सिगनल में प्रथम, तीसरी लोट्स के वैदिक कश्यप, तीसरी ट्यूलिप की एंजल ने डांसिंग बॉल में द्वितीय, चौथी ऐस्टर के अनिरुद्ध कपूर ने क्लीन एडं ग्रीन इंडिया और पांचवीं ऐस्टर की अमानत ने एरोप्लेन मॉडल में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
छठी से आठवीं कक्षा वर्ग में आठवीं रोज के संकलित ने ‘पॉल्यूशन फ्री चिमनी‘ मॉडल में प्रथम, आठवीं ट्यूलिप के अदम्य, अनुज और धैर्य ने ‘बंडर ग्राफ‘ मॉडल में द्वितीय, आठवीं ऐस्टर की शिक्षिता नरियाल ने ‘वाटर लेबल इंडिकेटर‘ मॉडल में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
तीसरे वर्ग में ग्यारहवीं रोज के शुभम और तुषार ने इकोसिटी मॉडल, दसवीं कक्षा की दिशा और मंयक ने ‘वर्मी वॉश‘ मॉडल बनाकर प्रथम स्थान, ग्यारहवीं की शुभा और ऐना ने द्वितीय, शुदित और उदित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान मेले में आयुष हर्बस ने अपनी आयुर्वेदिक औषधियों की प्रदर्शनी लगाई। कृषि विवि पालमपुर और मधुमक्खी अनुसंधान केंद्र हटवास ने प्रदर्शनियां लगाईं। 10वीं में 10 सीजीपीए और बारहवीं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 23 बच्चों को 10 हजार, पांच बच्चों को पांच हजार और चार बच्चों को 2500 रुपये की नकद राशि स्कॉलरशिप के रूप में दी गई।
खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 48 बच्चों को 5000, 2500 और सहयोगी छात्रों को 1000 रुपये की नकद राशि इनाम स्वरूप भेंट की गई। कार्यक्रम में कृषि विवि पालमपुर के डॉ. अशोक शर्मा, आयूष हर्बस के डॉ. संतोष सिंह, उर्वशी मारिया, एचपीसीयू की डॉ. ज्योति भारद्वाज, जम्मू सीयू के डॉ. अमित गंगोटिया, बायो टेक्नोलॉजी विभाग के प्रो. राकेश चाहोटा, कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा के प्रोग्राम को- ऑर्डिनेटर डॉ. विशाल डोगरा, आईएचबीटी पालमपुर के तकनीकी ऑफिसर डॉ. विवेश सूद, तकनीकी सहायक डॉ. अरविंद वर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा की विस्तार विशेषज्ञ डॉ. दीपिका सूद, डॉ. दीप कुमार, मधुमक्खी अनुसंधान केंद्र हटवास के डॉ. सुरिंद्र कुमार और स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप मौजूद रहे।