फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   आईटीआई पास युवाओं को खुले रोजगार के द्वार

आईटीआई पास युवाओं को खुले रोजगार के द्वार

Wed, 22 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई पास युवाओं को खुले रोजगार के द्वार
परागपुर (कांगड़ा)।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने आईटीआई पास विद्यार्थियों के लिए रोजगार के द्वार खोल दिए हैं। सुजुकी कंपनी गुजरात 27 नवंबर को हिमालयन आईटीआई लगबलियाणा में रोजगार मेले का आयोजन करेगी।

आईटीआई के प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बताया कि प्रदेश में यह पहला सबसे बड़ा रोजगार मेला होगा। इसमें हिमाचल और अन्य राज्यों (पंजाब, हरियाणा को छोड़कर) के सबसे अधिक युवाओं को सुजुकी मोटर गुजरात की ओर से नौकरी दी जाएगी। रोजगार मेले में करीब 2000 युवाओं के आने की संभावना जताई जा रही है। हिमालयन आईटीआई के प्रांगण में 27 नवंबर को सुबह 9 बजे कंपनी के प्रतिनिधियों की ओर से लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। लिखित परीक्षा में पास विद्यार्थियों का साक्षात्कार 28 नवंबर को होगा। इसके लिए दसवीं में 55 प्रतिशत और आईटीआई में 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। परीक्षा में 2014 से लेकर 2016 के बैच में आईटीआई पास ट्रेड फिटर, इलेक्ट्रिकल, मोटर मैकेनिक, व्हीकल, प्लास्टिक प्रोसेसिंग, ऑपरेटर मशीन, ट्रैक्टर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, टूल एंड डाई मेकर पास युवा भाग ले सकेंगे। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में हिमाचल और अन्य समस्त राज्यों (पंजाब-हरियाणा को छोड़कर) के 18 से 23 वर्ष आयु के पात्र युवा भाग ले सकते हैं। नौकरी के लिए चयनित युवाओं को मासिक 13,545 रुपए वेतन और अन्य सुविधाएं मिलेंगे। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के लिए विद्यार्थी अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ इनकी तीन फोटोकॉपी, 5 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस साथ लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed