फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सीएम के खिलाफ गद्दियों का प्रदर्शन, गोरखा भी हुए शामिल

सीएम के खिलाफ गद्दियों का प्रदर्शन, गोरखा भी हुए शामिल

Wed, 16 Aug 2017 11:44 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
सीएम के खिलाफ गद्दियों का प्रदर्शन, गोरखा भी हुए शामिल
धर्मशाला। चुनाव से पहले धर्मशाला में गद्दी विवाद पर गर्माई सियासत में गोरखा समुदाय के नेता भी कूद पड़े हैं। बुधवार को भाजपा के बैनर तले गद्दी समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कथित टिप्पणी के विरोध में कचहरी अड्डा में विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री किशन कपूर के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में हिमाचल पंजाब गोरखा एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएस राणा भी शामिल हुए। इस विरोध प्रदर्शन में वाल्मीकि समुदाय के नेता एसएस कागरा और कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के भाई अजय मनकोटिया भी शामिल हुए और सीएम की टिप्पणी की निंदा की। गद्दी नेताओं ने सीएम वीरभद्र सिंह और शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के विरोध में जमकर नारेबाजी की। लोगों ने नारेबाजी करते हएु कहा कि मुख्यमंत्री गद्दी समुदाय पर की गई अपनी टिप्पणी पर माफी मांगें वरना चुनाव में कांग्रेस को मजा चखाया जाएगा।
विज्ञापन

गद्दी और गोरखा समुदाय के लोगों से पूर्व मंत्री किशन कपूर ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समाज को जातियों के नाम पर बांटना चाहते हैं। धर्मशाला में 5 हत्याएं हो गई। इनमें से दो युवक गद्दी समुदाय से संबंध रखते थे लेकिन इन मामलों में पुलिस ने एफआईआर तक दर्ज नहीं की। एक युवक रक्कड़ में खोखा चलाता था। उसका खोखा जला दिया गया और वह युवक उसमें जिंदा जलकर मर गया। उस खोखे से होकर गुजरने वाली सड़क किस विशेष व्यक्ति के घर को जाती है, यह लोग जानते हैं। धर्मशाला में तथाकथित गैंगरेप की घटना हुई। जिस कॉलेज का नाम लिया गया उस कालेज के प्राचार्य को बिलासपुर का निवासी होते हुए धर्मशाला शहरी विकास कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया गया। आखिर ऐसा रहमोकरम उस पूर्व प्राचार्य पर क्यों किया गया, जनता यह भी जानती है। हाईवे पर कांग्रेस एवं गोरखा नेता अरुण विष्ट पर हमला हुआ लेकिन आज तक नकाबपोश पकड़े नहीं गए। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने नड्डी में हुए लाठीचार्ज को जायज ठहराया और प्रदर्शनकारियों को हुल्लड़बाज बताया। अब मैं भरमौरी के विस क्षेत्र भरमौर में इसी महीने जाकर बताउंगा, हुल्लड़बाज आखिर कौन है। प्रदर्शन में सुधीर शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।
विज्ञापन

भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने कहा कि मुख्यमंत्री किसी समुदाय का सम्मान नहीं करते हैं। गलत टिप्पणियां करना उनकी आदत है। हमने अनुसूचित जनजातीय आयोग से मांग की है कि सीएम पर ऐसी टिप्पणी के लिए केस दर्ज करवाया जाए। अनुसूचित जनजातीय आयोग 18 अगस्त को धर्मशाला में आकर प्रशासन से मामले के बारे में जानकारी लेगा। जबकि, 20 अगस्त को भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाहपुर में आकर एसटी मोर्चा की बैठक लेकर मामले की तह तक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल पंजाब गोरखा एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएस राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गद्दी समुदाय पर गलत टिप्पणी की है। हम यहां पर गद्दी समुदाय के विरोध को समर्थन देने आए हैं। हमारे समुदाय के नेता पर भी कुछ समय पहले हमला हुआ था।
विरोध प्रदर्शन में निवर्तमान नगर परिषद धर्मशाला की पूर्व अध्यक्ष कमला पटियाल, एमसी पार्षद ओंकार नैहरिया सहित कई नेता मौजदू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed