फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   वन रक्षक आग बुझाने को हायर कर सकेंगे टैक्सियां

वन रक्षक आग बुझाने को हायर कर सकेंगे टैक्सियां

Sun, 14 Apr 2019 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
वन रक्षक आग बुझाने को हायर कर सकेंगे टैक्सियां
जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए
विज्ञापन

टैक्सियां हायर कर सकेंगे वन रक्षक
संवेदनशील क्षेत्रों में विभाग ने लगाएगा आग बुझाने के उपकरण
ब्लॉक स्तर पर भी बनाई आग बुझाने के लिए कमेटियां
विपिन चौधरी
धर्मशाला। सूबे के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए इस बार वन रक्षक किराये पर टैक्सियां हायर कर सकेंगे। इससे जहां वे आग की चपेट में आए जंगलों में समय पर पहुंच सकेंगे, वहीं, आग पर भी जल्द काबू पाया जा सकेगा।
वन विभाग को फायर सीजन के दौरान टैक्सियां हायर करने की अनुमति प्रदेश सरकार से मिल चुकी है। इसी के चलते इस बार फायर सीजन में वन रक्षक किराए पर टैक्सियां हायर कर जंगलों की आग पर काबू पा सकेंगे। 15 अप्रैल से शुरू हो रहे फायर सीजन के दौरान वन विभाग संवेदनशील क्षेत्रों में आग बुझाने के उपकरण भी स्थापित करेगा, ताकि आग लगने की स्थिति में जंगलों में लगी आग पर जल्द काबू पाया जा सके। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर पर फायर कमेटियां बनाई हैं। फायर सीजन से निपटने के लिए वन विभाग ने डिविजन और रेंज स्तर पर फायर वाचर और कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। हर बीट में फायर वाचर भी तैनात किए हैं, जो जहां आग की सूचना देंगे, साथ ही आग पर काबू पाने मेें भी अहम रोल अदा करेंगे।
विज्ञापन


टुल्लू पंपों से भी बुझाई जाएगी आग
वहीं आग बुझाने के लिए इस बार वन विभाग टुल्लू पंपों का सहारा भी लेगा। इसके लिए वन मंडल धर्मशाला ने अपने स्तर पर व्यवस्था की है। वन मंडल ने टुल्लू पंपों सहित 200 से 300 मीटर पाइप का भी इंतजाम किया है, जिससे सड़क के किनारे जंगलों में लगने वाली आग पर टुल्लू पंपों से काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
-वन रक्षक इस बार आग बुझाने के लिए किराए पर टैक्सियां हायर कर सकेंगे। इसके लिए अनुमति मिल चुकी है। वहीं वन मंडल ने अपने स्तर पर कुछ टुल्लू पंप और पाइपें खरीदी हैं, जिससे सड़क किनारे लगते जंगलों में आग पर काबू पाया जा सके। कांगड़ा में 20 संवेदनशील बीटें हैं, जबकि 44 मध्य बीटें हैं, जहां पर आग पर काबू पाने को पूरे प्रबंध किए गए हैं।
- डॉ. संजीव कुमार, डीएफओ, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed