{"_id":"5b6f23d54f1c1be9258b46ef","slug":"81534010325-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 से ज्यादा जवान संभालेंगे चामुंडा मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 से ज्यादा जवान संभालेंगे चामुंडा मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
चामुंडा मंदिर में 150 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
प्रशासन ने पूरी कीं श्रावण अष्टमी मेले के लिए तैयारियां
अमर उजाला ब्यूरो
चामुंडा (कांगड़ा)। 12 से 19 अगस्त तक चलने वाले श्रावण अष्टमी के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। मंदिर अधिकारी सुमन धीमान ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए इस बार एक जीईओ, सात एनजीओ, 26 मुख्य आरक्षी, 85 आरक्षी, 20 महिला आरक्षी और 30 अतिरिक्त होमगार्ड के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर छह अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
सफाई व्यवस्था के लिए भी इस बार भी शुलभ शौचालय को जिम्मा दिया गया है। पार्किंग की व्यवस्था के लिए बड़ोई ग्राउंड और डाढ़ मेला ग्राउंड में की गई है। सुमन धीमान ने बताया कि मेले के दौरान किसी भी श्रद्धालु की गाड़ी को मुख्य सड़क से अंदर नहीं आने दिया जाएगा, क्योंकि मंदिर में निर्माण कार्य भी युद्ध स्तर पर चला हुआ, ताकि मंदिर में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। वहीं, मंदिर में नारियल चढ़ाने और बाण गंगा में नहाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सुमन धीमान ने बताया कि मंदिर आयुक्त संदीप और सहायक आयुक्त धर्मेश रामोत्रा के दिशा निर्देशों के अनुसार ही सारी व्यवस्था की जा रही है।