{"_id":"5b2beddb4f1c1b64068b76f3","slug":"81529605595-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैजनाथ में लगेंगे सुपर कैंप: परमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैजनाथ में लगेंगे सुपर कैंप: परमार
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बैजनाथ में लगेंगे सुपर कैंप : परमार
बैजनाथ (कांगड़ा। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने लगभग 96 लाख रुपये से बने आवासीय भवन का लोकार्पण किया। मंत्री ने कहा कि 11 पीएचसी, दो सीएचसी और सबसे ज्यादा डॉक्टर बैजनाथ में हैं। 108 एंबुलेंस की सुविधा 24 मिनट में अब लोगों को मिलेगी। वहीं, बाइक एंबुलेंस भी जल्द शुरू होगी। इसके साथ ही एयर एंबुलेंस की भी सुविधा प्रदेश में प्रदान की जाएगी। हेल्थ सेंटर को मजबूत करने के लिए प्रदेश में हेल्थ वेलनेल सेंटर को अपग्रेड किया जाएगा। इसके तहत बैजनाथ के करनाथू, धरेड, मढेड़ सहित छह स्टेशनों पर उपचार किया जाएगा। बैजनाथ में आगामी दिनों में 7-7 दिन के सुपर कैंप लगेंगे। मंत्री ने अल्ट्रासांउड मशीन कलर डोपलर देने और क्लर्क के रिक्त पद को भरने की भी घोषणा की। इस मौके पर बैजनाथ के विधायक मुल्खराज प्रेमी, विनय शर्मा, कर्ण जंबाल, सुदेश राणा, एसडीएम विकास शुक्ला, एसके सूद, दिलेर सिंह, राजिंद्र भंगालिया, मधु शर्मा, संजय सोनी और गोकुल ठाकुर आदि मौजूद रहे।