फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   रूसा की वार्षिक परीक्षाएं होने से विद्यार्थियों को मिलेगी राहत: धूमल

रूसा की वार्षिक परीक्षाएं होने से विद्यार्थियों को मिलेगी राहत: धूमल

Wed, 13 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
रूसा की वार्षिक परीक्षाएं होने से विद्यार्थियों को मिलेगी राहत: धूमल
रूसा की वार्षिक परीक्षाएं होने से विद्यार्थियों को मिलेगी राहत: धूमल
विज्ञापन

पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने की प्रेस वार्ता
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ(कांगड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि मोदी सरकार ने चार वर्षों में देश को बहुत आगे खड़ा कर दिया है। कार्यकर्ता मोदी सरकार की उपलब्धियों को आम जनमानस तक पहुचाएं। जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, जीवन ज्योति योजना, आयुष्मान भारत योजना का लाभ गरीब और आम आदमी को मिल रहा है। पहले एक समेस्टर का परिणाम आता नहीं था और दूसरा शुरु हो जाता था। अब सरकार ने समेस्टर सिस्टम को सालाना सिस्टम में परिवर्तित किया है। अब वर्ष में एक बार ही परीक्षा का आयोजन होगा। पूर्व में सरकाघाट की लड़की ने इसी रुसा सिस्टम के चलते आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दिशा निर्देशों के तहत पार्टी चुनाव लड़ेगी और प्रदेश में चारों सीटों पर कब्ज करेगी। हाई कमान के निर्देशानुसार पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने में हरेक कार्यकर्ता मेहनत करेगा। जयराम सरकार के अब तक के कार्यकाल पर अंक देने की बात पर उन्होने कहा कि अभी तो कक्षा शुरु हुई है। अंक तो परीक्षा के बाद दिए जाते हैं। सरकार का अब तक का कार्यकाल संतोषजनक रहा है। इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा इंदु गोस्वामी, घनश्याम शर्मा, मंडल अध्यक्ष कर्ण जंवाल, गोकुल ठाकुर, रोहित कौशल, संजय सोनी, दलीप वहल, चमन ग्रोवर और राकेश नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed