{"_id":"5ad787294f1c1b56098b53c7","slug":"81524074281-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्किम की सफाई व्यवस्था व पर्यटन का अध्ययन करेंगे पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्किम की सफाई व्यवस्था व पर्यटन का अध्ययन करेंगे पार्षद
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
सिक्किम की सफाई व्यवस्था, पर्यटन का अध्ययन करेंगे पार्षद
एमसी धर्मशाला के महापौर, उपमहापौर और पार्षद जाएंगे सिक्किम भ्रमण पर
आज आम सभा में रखा जाएगा सिक्किम भ्रमण का प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के पार्षद अब सिक्किम की सफाई व्यवस्था और पर्यटन पर अध्ययन करेंगे। इसके लिए महापौर, उपमहापौर और पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल सिक्किम भ्रमण पर जाएगा। वीरवार को होने वाली नगर निगम धर्मशाला की आम सभा के लिए सिक्किम भ्रमण को भी एजेंडे में रखा गया। आमसभा में प्रस्ताव पर चर्चा होगी और उसके बाद प्रदेश सरकार की मंजूरी के लिए यह प्रस्ताव भेजा जाएगा।
अगर प्रदेश सरकार मंजूरी देगी, तो एमसी धर्मशाला की महापौर, उपमहापौर और पार्षद सिक्किम की सफाई व्यवस्था और पर्यटन पर अध्ययन करने के लिए वहां के भ्रमण पर जाएंगे। इसके अलावा आम सभा में गर्मी के सीजन में शहर की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने और डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने पर चर्चा होगी। इसके अलावा लक्ष्य योजना के तहत विभिन्न कार्यों को लेकर योजना बनाई जाएगी। साथ ही शहर की पार्किंग की नीलामी करने, लंबित कार्यों को पूरा करने, लक्ष्य योजना के बजट को खर्च करने पर चर्चा की जाएगी।
इस संबंध में नगर निगम धर्मशाला की महापौर रजनी ब्यास ने कहा कि आम सभा के एजेंडे में सिक्किम भ्रमण का प्रस्ताव भी रखा गया है। इस पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद प्रस्ताव प्रदेश सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। साथ की आमसभा में शहर के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की जाएगी।