{"_id":"5aaff77d4f1c1baf758b6546","slug":"81521481597-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रश्नोतरी में मेघना और हैप्पी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रश्नोतरी में मेघना और हैप्पी ने मारी बाजी
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रश्नोत्तरी में मेघना और हैप्पी ने मारी बाजी
धर्मशाला महाविद्यालय में टेक्नो मैनेजमेंट फेस्ट का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में टेक्नो मैनेजमेंट फेस्ट का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के एमबीए और एमसीए विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के अकाडमिक डीन एनएस शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में उम्दा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। एड-मेड में अंकुश, अरनव, शिवांगी और मोनिका राणा पहले, जबकि प्रियंका, नीरज, अनिल और दीपिका दूसरे, अंजलि, लक्की, कार्तिक, बालकृष्ण और अंकित कौशल तीसरे स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी में एमबीए विभाग की मेघना और एमसीए विभाग के हैप्पी गुलेरिया पहले, एमबीए के शैंकी और एमसीए के रजनीश दूसरे स्थान पर रहे। एक्सटेंपर में अरनव सूद पहले, मोनिका राणा दूसरे और अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे। फंक द जंक में अरविंद, विशाल और दीक्षा पहले, शिवानी, सपना, राहुल दूसरे, जबकि कनिका, आभा और भावना तीसरे स्थान पर रहीं। क्रिएटिविटी में एमसीए के अरविंद और जतिन पहले, एमसीए की सोनिया और सुमित मैहरा दूसरे, एमसीए के नवीन और अनुपमा तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर दोनों विभागों के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य प्रो. सुनील के मेहता, मदन गुलेरिया, अजय कटोच, डॉ. प्रवीण गिल, प्रो. प्रमोद पटियाल, सचिन अवस्थी, मेघना सूद, अखिल गौतम और सुशीला पठानिया आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।