फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ढलियारा कालेज के मेधावी नवाजे

ढलियारा कालेज के मेधावी नवाजे

Mon, 19 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
ढलियारा कालेज के मेधावी नवाजे
ढलियारा कॉलेज के होनहार सम्मानित
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम ठाकुर ने किया पुरस्कृत
अमर उजाला ब्यूरो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। राजकीय डिग्री कॉलेज ढलियारा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। उद्योग, श्रम एवं रोजगार और तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम ठाकुर ने समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विधायक ठाकुर होशियार सिंह समारोह में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ढलियारा कॉलेज पहुंचने पर प्रिंसिपल मधु शर्मा ने सहयोगियों और छात्रों के साथ मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि और महाविद्यालय के प्राचार्य ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। कॉलेज की निशु, रातिमा, डोली, नीतू कुमारी, शीला देवी, आदित्य शर्मा, शालिनी, रीता कुमारी, निधि, आंचल शर्मा, आंचल राणा, आरती देवी, प्रियंका, अमन और नरेश कुमार को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रिंस शर्मा और पारूल को भी सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हास्य कलाकार प्रिंस गर्ग ने भी दर्शकों को खूब हंसाया। उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने हास्य कलाकार प्रिंस गर्ग को 10 हजार, महाविद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 11 हजार देने की घोषणा की। इस अवसर पर एसडीएम धनवीर ठाकुर, डीएसपी एलएम शर्मा, भाजपा जिला देहरा अध्यक्ष नरेश चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, संजीव शर्मा, रुपिंदर सिंह डैनी, शेर सिंह डोगरा, प्रवीण शर्मा, स्नेह लता परमार, भाजपा देहरा मंडल अध्यक्ष सर्वदर्शन सिंह शर्मा, जगदीप सिंह ढडवाल, गुरचरण सिंह, मीना कुमारी, सुदेश कुमारी, नीलम, सुनीता कुमारी, कुलविंदर पठानिया, विवेक पठानिया, सुशील शर्मा, ठाकुर गंधर्व सिंह, राजीव रतन, धर्मेंद्र, रामधन, संजीव शर्मा, सुदेश शर्मा, राकेश वर्मा, करण सिंह पठानिया, उपमंडल भू संरक्षण अधिकारी डॉ. विनय सोनी, शोभारानी, पिंटू राणा के साथ गण्यमान्य एवं स्थानीय निवासियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed