फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   शहर के बेसहारा पशुओं की होगी पहचान

शहर के बेसहारा पशुओं की होगी पहचान

Tue, 21 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
शहर के बेसहारा पशुओं की होगी पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। नगर निगम एरिया में लोगों को बेसहारा पशुओं से निजात मिलने की आस जगी है। प्रशासन वीरवार से नगर निगम एरिया धर्मशाला में लावारिस पशुओं की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान छेड़ेगा।
अभियान के तहत बेसहारा पशुओं को पकड़कर गौ सदन में भेजा जाएगा। इतना ही नहीं इस दौरान खुले मिले पालतु पशुओं को भी पकड़ा जाएगा और गौ सदन भेजा जाएगा। इसके बाद पशुओं के मालिकों को गो सदन से पशु छुड़ाने के लिए जुर्माना देना पड़ेगा। प्रशासन को लंबे समय से लावारिस पशुओं से हो रही परेशानियों की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर ही प्रशासन ने उक्त अभियान छेड़ने का फैसला लिया।
विज्ञापन

धर्मशाला उपमंडल में प्रशासन, नगर निगम और पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 23 नवंबर से लावारिस पशुओं को पकड़ने और उनको गौ सदनों में भेजने का अभियान आरंभ किया जा रहा है। उपमंडल अधिकारी नागरिक धर्मशाला जतिन लाल ने बताया कि शहर में पशु पालकों को पशुओं को इधर-उधर न छोड़ने के आदेश दिए गए हैं। यदि कोई ऐसा करता पाया जाता है, तो उनके पशुओं को गौ सदन भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि गौ सदन से पशु को छुड़ाने पर जुर्माना देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed