फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   80 crores released to contractors, mouths of BJP leaders will be shut: Jaggi

ठेकेदारों को 80 करोड़ जारी, भाजपा नेताओं के मुंह होंगे बंद : जग्गी

Wed, 15 Jan 2025 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
80 crores released to contractors, mouths of BJP leaders will be shut: Jaggi
धर्मशाला। प्रदेश सरकार की ओर से पीडब्ल्यूडी ठेकेदारों को बड़ी राहत दी गई है। दो दिन के भीतर 80 करोड़ रुपये का भुगतान ठेकेदारों को हो जाएगा। यह बात धर्मशाला नगर निगम के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कही। उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से भुगतान किया जाएगा। सरकार के इस कदम से भाजपा नेताओं के मुंह बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन

भाजपा नेता लगातार प्रदेश सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। इसका जवाब मुख्यमंत्री ने अपने एक्शन से दिया है। चरणबद्ध तरीके से ठेकेदारों को यह भुगतान अब शुरू होगा और इसके लिए 80 करोड़ रुपये की शुरुआती राशि जारी कर दी गई है। इस फैसले से ठीक पहले एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई थी। बैठक में वित्त और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने बिल भुगतान को लेकर बजट जारी करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed