{"_id":"695bbdde0239ea5a6c0124da","slug":"72nd-state-level-kabaddi-competition-begins-in-malkwal-kangra-news-c-95-1-kng1014-214419-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मलकवाल में 72वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मलकवाल में 72वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज
Tue, 06 Jan 2026 07:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 06 Jan 2026 07:03 AM IST
विज्ञापन
मलकवाल में प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यतिथि को सम्मानित करते आयोजक। -स्रोत: जागरूक पाठक
नूरपुर (कांगड़ा)। क्षेत्र के मलकवाल स्थित विद्यावती इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को 72वीं राज्य स्तरीय वरिष्ठ पुरुष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों और इकाइयों से कुल 18 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पूर्व वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया मुख्यातिथि रहे।
राकेश पठानिया ने कहा कि खेल केवल शारीरिक या मानसिक विकास का साधन नहीं हैं, बल्कि ये युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता जैसे महत्वपूर्ण गुण विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे खेल भावना के साथ मैदान में उतरें और स्वस्थ जीवनशैली को प्राथमिकता दें।
हिमाचल प्रदेश कबड्डी संघ के अध्यक्ष राजकुमार ब्रांट ने प्रदेश में बढ़ते नशे के प्रचलन पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को चिट्टा जैसे घातक नशे के प्रति सचेत करते हुए कहा कि खेलों से जुड़कर ही युवा इन सामाजिक बुराइयों से बच सकते हैं। उन्होंने प्रत्येक खिलाड़ी को जीवन में एक खेल को नियमित रूप से अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान हिमाचल कबड्डी संघ के महामंत्री कुलदीप राणा सहित विभिन्न जिलों के संघ अध्यक्ष और खेल प्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के पहले दिन कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिन्हें देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक स्कूल परिसर पहुंचे।