{"_id":"68933fe86dabd8c7c30ae601","slug":"72-quarters-of-tanda-hospital-are-in-danger-soon-the-drain-will-be-installed-kangra-news-c-95-1-kng1037-189564-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: टांडा अस्पताल के 72 क्वार्टरों काे खतरा, शीघ्र लगेगा डंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: टांडा अस्पताल के 72 क्वार्टरों काे खतरा, शीघ्र लगेगा डंगा
विज्ञापन
टांडा अस्पताल के 72 क्वार्टरों काे खतरा, लगेगा डंगा
जलशक्ति विभाग ने एस्टीमेट बनाकर लगाया टेंडर
संवाद न्यूज एजेंंसी
कांगड़ा। जिले की दरूं खड्ड में मंगलवार देर शाम आए अत्यधिक पानी से खड्ड के किनारे बने टांडा मेडिकल काॅलेज की सीनियर रेजीडेंट्स टाइप-3 काॅलोनी तथा नर्सिंग काॅलोनी के 72 क्वार्टरों काे खतरा पैदा हाे गया है। खड्ड में पानी इतना अधिक था कि पानी क्वार्टरों से कुछ दूरी पर बने डंगे को छूकर निकल रहा था। यह डंगा टूट चुका है। अब इन क्वार्टरों की सुरक्षा के लिए लगभग 15 लाख रुपये से दोबारा डंगा लगाया जाएगा।
भूमि कटाव के कारण क्वार्टराें काे ज्यादा खतरा बना हुआ है। इनमें रहने वाले डाॅक्टराें और उनके परिवार डर के साय में जी रहे हैं। टांडा अस्पताल प्रशासन ने जलशक्ति विभाग को क्वार्टरों के किनारे खड्ड में डंगा लगाने के लिए लगभग 15 लाख रुपये की राशि जारी की है। जल शक्ति विभाग ने इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर टेंडर लगा दिया है। हालांकि, बरसात के मौसम में इस कार्य काे नहीं किया जा सकता है क्याेंकि माैजूद समय में खड्डाें का जलस्तर एकाएक बढ़ रहा है। मौसम साफ होने पर और पानी का बहाव कम हाेने के बाद ही इस कार्य काे किया जाएगा।
टांडा अस्पताल प्रशासन की ओर से 25 दिन पहले लगभग 15 लाख रुपये विभाग काे डंगा लगाने के लिए दिए गए हैं। विभाग ने भी एस्टीमेट बनाकर टेंडर लगा दिया है। जैसे ही मौसम साफ हाेगा, डंगा लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-अभिषेक भाटिया, एसडीओ, जलशक्ति विभाग, टांडा, नगराेटा बगवां