{"_id":"5c9fb5e2bdec22143e2c6857","slug":"71553970658-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैक टीम की मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर तय होगी ढलियारा कालेज की ग्रेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैक टीम की मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर तय होगी ढलियारा कालेज की ग्रेडिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ढलियारा में नैक ग्रेडिंग के लिए पहुंची टीम ने तीसरे दिन निरीक्षण पूरा कर लिया। तीन सदस्यीय टीम के सदस्य लौट गए और यहां से ग्रेडिंग करके लौटे सदस्य कॉलेज का मूल्यांकन करेंगे और इसी आधार पर कॉलेज की ग्रेडिंग निर्धारित होगी।
टीम के सदस्यों ने शनिवार को भी कुछ विभागों का औचक दौरा किया। इसके अलावा ज्यादातर विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर विभागों की उपलब्धियां और उनकी भविष्य की कार्ययोजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। पिछले तीन दिनों में टीम ने महाविद्यालय में चल रही गतिविधियों व कार्यों के साथ साथ महाविद्यालय परिवार के सदस्यों, बच्चों, भूतपूर्व छात्र संघ, अध्यापक-अभिभावक संघ और छात्र संघ के सदस्यों के साथ विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। तेलंगाना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. मोहम्मद इक़बाल अली, गुजरात कंप्यूटर विभाग के प्रो. अतुलगिरी गोर्साइं और महाराष्ट्र से प्राचार्य मोहम्मद खलील अहमद ने कहा कि इस ग्रामीण परिवेश में चल रहे कॉलेज में बहुत अच्छी सुविधाएं दी जा रही है। टीम ने महाविद्यालय की प्रगति के लिए कई सुझाव दिए।
अंत में एग्जिट मीटिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मधु शर्मा ने टीम का स्वागत किया। नेक पीयर टीम ने रिपोर्ट प्राचार्या को सौंपी। टीम के सदस्यों ने कॉलेज की कार्य पद्धति, पठन-पाठन के तौर-तरीके एवं आधारभूत संरचनाओं का मूल्यांकन किया। बताया जा रहा है कि इस रिपोर्ट में कॉलेज की खूबियों, कमियों के अलावा कई सुझाव दिए गए हैं। आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. सुल्तान सिंह जसवाल ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। जबकि मंच संचालन का कार्य प्रो. कर्ण सिंह पठानिया ने किया।