{"_id":"5c6afe87bdec2205dc40277b","slug":"71550515847-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाजयुमो संभालेगा सुरक्षा का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाजयुमो संभालेगा सुरक्षा का जिम्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाजयुमो वर्कर संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा
वन बूथ 20 यूथ कार्यक्रम की धर्मशाला में हुई समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। भाजपा युवा मोर्चा संसदीय क्षेत्र कांगड़ा-चंबा की बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह धर्मशाला में हुई। भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष विशाल चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में मंडल स्तर पर चल रहे अभियान एक बूथ 20 यूथ की समीक्षा हुई। साथ ही जिन ब्लॉकों ने लक्ष्य को पूरा नहीं किया है, उन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के 24 फरवरी को होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन की साज-सज्जा और सुरक्षा का जिम्मा युवा मोर्चा को सौंपा गया है। इस जिम्मेवारी के सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए योजना बनाई।
बैठक में प्रदेशाध्यक्ष विशाल चौहान ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो मार्च से मोटर बाइक/वाहन रैली निकाली जाएगी। इसमें हर विधानसभा क्षेत्र में 2000 युवाओं की संख्या का लक्ष्य दिया गया है। रैली के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में भाजयुमो प्रदेश सचिव विशाल नैहरिया, कोषाध्यक्ष विपिन नैहरिया, प्रदेश प्रवक्ता संदीप, बाबा अमित, राकेश नेगी, विजय, दिवांकर पटियाल, जिला अध्यक्ष राजीव राणा, आदर्श शर्मा, महामंत्री राजे स्याल, अजय पठानिया और सतिंद्र गुलेरिया आदि मौजूद रहे।
---