{"_id":"5c65bd20bdec22738d0b67fa","slug":"71550171424-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वालामुखी में विद्यार्थी परिषद ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वालामुखी में विद्यार्थी परिषद ने किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालामुखी में विद्यार्थी परिषद ने किया धरना-प्रदर्शन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज्वालामुखी इकाई ने महाविद्यालय ज्वालामुखी परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विद्यार्थी परिषद ने छात्र संघ चुनाव बहाल करना, सीबीसीएस के अंतर्गत विद्यार्थियों को पुनर्मूल्यांकन की सुविधा, महाविद्यालय में बिजली-पानी की समस्या को दूर करना, सफाई व्यवस्था, सुरक्षा गार्ड व चहारदीवारी आदि की समस्याओं से प्रधानाचार्य को अवगत करवाया। ज्ञापन सौंपकर मांगें जल्द पूरी करने के लिए कहा। प्राचार्य अजायब सिंह ने भी एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि समस्याओं को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर इकाई अध्यक्ष शिवानी, प्रदेश कार्यकारी सदस्य अंकुश धीमान, मनीषा, नेहा, शिल्पा, मीना, मोहित मिन्हास, अंकुश आदि मौजूद रहे।